फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   42 gangster accused could not vote in Gonda

Gonda News: मताधिकार का प्रयोग नहीं कर पाए गैंगस्टर के 42 आरोपी

Thu, 04 May 2023 11:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Thu, 04 May 2023 11:51 PM IST
विज्ञापन
42 gangster accused could not vote in Gonda
गोंडा। गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे के आरोपी व नगर पंचायत के निवर्तमान चेयरमैन समेत 42 मतदाता गुरुवार को अपने मताधिकार का प्रयोग नहीं कर सके। जिला प्रशासन की कार्यप्रणाली पर लोग तरह-तरह की चर्चा कर रहे हैं।
विज्ञापन

नगर पंचायत खरगूपुर में करीब छह माह पहले सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी पोस्ट को लेकर बवाल हुआ था। समुदाय विशेष के लोगों ने कस्बे के रिंकी मोदनवाल के घर पर धावा बोलकर मारा-पीटा तथा घर पर कांच की बोतलें फेंकते हुए तोड़फोड़ की थी। इससे कस्बे में तनाव व्याप्त हो गया था। पुलिस ने रिंकी मोदनवाल को गिरफ्तार करने के साथ ही नगर पंचायत के तत्कालीन चेयरमैन लाल मोहम्मद सहित 42 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज करते हुए सभी को जेल भेज दिया था। चुनाव के करीब एक सप्ताह पहले पुलिस ने डीएम की संस्तुति पर इन सभी लोगों के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई कर दी। इससे लाल मोहम्मद समेत सभी 42 आरोपी मतदान भी न कर सके। इस बार चेयरमैन पद पर यहां सपा से लाल मोहम्मद की बहू प्रत्याशी हैं। गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई से निवर्तमान चेयरमैन लाल मोहम्मद अपनी पुत्र वधू के लिए जनसंपर्क भी नहीं कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed