फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   42 Ayurvedic hospitals operating with the help of 11 doctors

11 चिकित्सकों के lg चल रहे 42 आयुर्वेदिक अस्पताल

Sun, 08 Sep 2019 09:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 08 Sep 2019 09:48 PM IST
विज्ञापन
42 Ayurvedic hospitals operating with the help of 11 doctors
गोंडा में राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय धोबहाराय( - फोटो : GONDA
रुपईडीह (गोंडा)। योगा के साथ आयुर्वेद का प्रसार तो केंद्र व राज्य सरकार जोरों पर कर रही है, लेकिन जिले के आयुर्वेदिक अस्पतालों में जहां चिकित्सकों की कमी है वहीं भवन भी नहीं हैं। लोगों को आयुर्वेदिक दवाओं से काफी उम्मीदें हैं, लेकिन चिकित्सकों की कमी से लोगों की उम्मीदें पूरी नहीं हो पा रही हैं। जिले में 42 आयुर्वेदिक अस्पताल खुले हैं, लेकिन चिकित्सक सिर्फ 11 में ही हैं। इसी तरह भवन तो महज 5 अस्पतालों के पास ही है। इसके अलावा 37 आयुर्वेदिक अस्पताल या तो किराए पर हैं या फिर उधार पर चल रहे हैं। 35 लाख की आबादी वाले जनपद में 42 अस्पताल की स्थापना कम नहीं हैं लेकिन वहां चिकित्सकों की कमी लोगों को सता रही है।
विज्ञापन

आयुर्वेदिक दवाओं के उपयोग की ओर एक बार फिर लोग लौट रहे हैं। सरकार की ओर से तो पड़ोसी जनपद बाराबंकी में आयुर्वेदिक विश्वविद्यालय की स्थापना कराई जा रही है, इससे लोगों में उम्मीद जगी है कि जिले की आयुर्वेदिक स्वास्थ्य सेवाएं भी बेहतर बनेंगी। आयुर्वेदिक अस्पतालों के हाल पर जानकारी की गई तो चौंकाने वाले तथ्य सामने आए। 42 अस्पतालों में 31 अस्पताल बिना चिकित्सक के ही चल रहे हैं। वहां फार्मासिस्ट के भरोसे ही इलाज हो रहा है। इससे लोगों की समुचित इलाज नहीं मिल रहा है और अस्पताल सिर्फ खानापूर्ति के लिए बन कर रह गए हैं।
विज्ञापन

यहां तक की 20 से अधिक अस्पतालों में तो चौकीदार व अन्य कर्मचारी ही नहीं हैं। ऐसे में चिकित्सक या फार्मासिस्टों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है। धोबहा राय के प्रधान प्रतिनिध संतोष सिंह उर्फ पप्पू सिंह कहते हैं कि आयुर्वेदिक अस्पतालों की दशा बहुत ही खराब है, सरकार से उम्मीद है कि सुधार होगा। रुपईडीह ब्लॉक के प्रधान संघ अध्यक्ष कृष्ण कुमार मिश्र, प्रधान मैनुद्दीन खां, मोहम्मद अहमद, बृजभूषण ओझा, कृष्ण कुमार चतुर्वेदी आदि ने भी आयुर्वेदिक दवाओं के इस्तेमाल को जीवन रक्षा के लिए जरूरी बताया। कहा कि आयुर्वेद से स्थाई निदान रोगों का संभव है। अस्पतालों में डॉक्टर व अन्य कर्मियों की कमी दूर हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन अस्पतालों में ही है चिकित्सकों की तैनाती
42 आयुर्वेदिक अस्पतालों में चार यूनानी चिकित्सालय भी हैं। गौरा चौकी के यूनानी अस्पताल में चिकित्सक डॉ. अब्दुल बारी की तैनाती है। इसके अलावा मनकापुर, नगर गोंडा के अस्पताल में डॉक्टर ही नहीं हैं। आयुर्वेदिक अस्पतालों में साबरपुर में डॉ. इन्द्रजीत, नगरा बुजुर्ग में डॉ. हरिश्चन्द्र चौधरी, कटरा शिवदयालगंज में डॉ. महेन्द्र सिंह विष्णु, बाबागंज में डॉ. शिवाजी सिंह, कटरा बाजार में डॉ. ज्ञान प्रकाश पांडे, नगर गोंडा में डॉ. शिवप्रताप वर्मा, करनैलगंज में डॉ. राज कुमार वर्मा, चकरौत में डॉ. प्रियंका पटेल, पाल्हापुर चचरी में डॉ. अनिल तथा दर्जीकुआं आयुर्वेदिक अस्पताल में डॉ. प्रदीप शुक्ल की तैनाती है। इसके अलावा 31 अस्पतालों में चिकित्सक ही नहीं हैं। इसके अलावा मंगुरा बाजार, नगरा बुजुर्ग, बनगाई, उमरी बेगमगंज व पकड़ी में ही भवन है। 37 अस्पताल दूसरे भवनों में संचालित किए जा रहे हैं।

शासन को भेजी गई रिपोर्ट
चिकित्सकों और भवनों की कमी के बारे में रिपोर्ट भेजी गई है। निदेशालय को वास्तविक स्थिति से अवगत कराया है और चिकित्सकों के तैनाती की मांग किया गया है। आयुर्वेदिक अस्पतालों को संचालित रखने के लिए हर संभव प्रयास हो रहा है। फार्मासिस्ट सभी अस्पतालों में हैं। -डॉ. अशोक कुमार, क्षेत्रीय आयुर्वेदिक व यूनानी अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed