{"_id":"5b4a28cb4f1c1b3e748b4b17","slug":"41531586763-gonda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"माझा का लाल का ठोकेगा एशियन चैम्पियनशिप के लिए ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माझा का लाल का ठोकेगा एशियन चैम्पियनशिप के लिए ताल
Updated Sat, 14 Jul 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माझा का लाल का ठोकेगा एशियन चैंपियनशिप में ताल
गोंडा। जिले के माझा क्षेत्र का एक होनहार लाल इस बार एशियन चैम्पियनशिप के लिए ताल ठोंकने जा रहा है। 16 जुलाई से शुरू हो रहे जूनियर एशियन चैम्पियनशिप में भाग लेेने के लिए नवाबगंज क्षेत्र के तुलसीपुर माझा गांव के किसान का बेटा जितेन्द्र रवाना हुआ तो लोग उसकी कामयाबी के लिए दुआएं देते नजर आए।
नवाबगंज क्षेत्र के तुलसीपुर माझा गांव जितेंद्र उर्फ आशाराम पहले गांव की मिट्टी में कुश्ती लड़ता था। कुश्ती के पैतरों की चर्चा धीरे-धीरे भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष /सांसद बृज भूषण शरण सिंह तक पहुंची तो उन्होंने उसकी कुश्ती देखी। इसके बाद सांसद ने नन्दिनीनगर मे प्रशिक्षण के लिए बुला लिया।
उसमे छिपी पहलवानी के प्रतिभा को परखते हुये उन्होंने संसाधन और खान-पान का जिम्मा भी अपने ऊपर ले लिया। फिर क्या था उसने माटी के अखाड़े से निकल कर मैट पर कुश्ती करना और उसकी बारीकियों को समझना ही जीवन का लक्ष्य बना लिया।
विज्ञापन
उसकी मेहनत का परिणाम रहा कि नेशनल कुश्ती मे उसने मेडल जीत लिया फिर क्या था उसके हौसले बुलंद हो गए। बीते दिनो कुश्ती के नेशनल चैम्पियनशिप मे ब्रॉन्ज मेडल हासिल करने के पश्चात जितेन्द्र को कुश्ती संघ द्वारा आयोजित विशेष शिविर मे शामिल होने का मौका मिला और टीम ट्रायल के दौरान अपने भारवर्ग मे सभी प्रतिद्वंद्वी पहलवानों को पराजित कर चैम्पियनशिप मे जगह बनाने मे कामयाब हुआ।
वह अब 16 जुलाई से भारतीय कुश्ती संघ के मेजबानी मे शुरू हो रहे इस अन्तराष्ट्रीय मुकाबले मे कुश्ती के ग्रीक रोमन शैली मे 63 किलोभार वर्ग मे जितेन्द्र अपनी चुनौती एशियाई देशो के पहलवानों के समक्ष पेश करेगा।
नंदिनीनगर महाविद्यालय के प्रशासक राम कृपाल सिंह, कोच प्रेमचंद यादव, राजेश नान्दाल, सुभाष भारद्वाज और केन्द्र केन्द्र सभी पहलवानों ने जितेन्द्र को प्रतियोगिता मे शिरकत के लिए बधाई देते हुए पदक की उम्मीद जताई है।