फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   पट्टे की जमीन नापने को लेखपाल ने मांगी 6 हजार घूस

पट्टे की जमीन नापने को लेखपाल ने मांगी 6 हजार घूस

Thu, 07 Jun 2018 12:48 AM IST
Updated Thu, 07 Jun 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
पट्टे की जमीन नापने को लेखपाल ने मांगी 6 हजार घूस

विज्ञापन
पट्टे की जमीन नापने को लेखपाल ने मांगे 6 हजार

तरबगंज (गोंडा)। लेखपाल पट्टे की जमीन की पैमाइश के लिए पहले तो एक व्यक्ति से 6 हजार रुपये की घूस मांगता है और फिर बातों-बातों में यह भी बता जाता है कि उसे घूस में किस किस अधिकारी का हिस्सा है।

लेखपाल का ऑडियो वायरल होने के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया है। आननफानन में प्रशासन ने मामले में कार्रवाई को कहा तो वहीं पीड़ित ने इसकी शिकायत मुख्यमंत्री के आईजीआरएस पोर्टल पर भी दर्ज कराई है।
विज्ञापन


मामला चंदहा गांव का है जहां रहने वाले दूधनाथ ने बीते दिनों तहसील दिवस में शिकायत की थी कि उसकी पट्टे की जमीन पर कुछ दबंग लोग कब्जा किए हुए हैं। तहसील दिवस में हुई इस शिकायत के बाद मामला जमीन की पैमाइश को लेकर लेखपाल संतोष श्रीवास्तव के पास पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बतौर दूधनाथ जमीन की पैमाइश के लिए जब उसने लेखपाल संतोष श्रीवास्तव से बात की तो उन्होंने इसके लिए उससे 6 हजार मांगे। इतना ही नहीं घूस के 6 हजार रुपये में सिपाही को कितने पैसे देने हैं और राजस्व निरीक्षक को कितने पैसे। यह सब भी लेखपाल ने फोन पर ही दूधनाथ को गिना डाला।

जिसकी शिकायत दूधनाथ ने मुख्यमंत्री के आईजीआरएस पोर्टल पर दर्ज कराई है। उधर फोन पर दूधनाथ से हुई लेखपाल की बातचीत का आडियो भी बड़ी तेजी से वायरल हो गया है।

जिसे लेकर प्रशासन कार्रवाई की बात तो कर रहा है, लेकिन कार्रवाई कितनी होती है, यह तो वक्त ही बताएगा, क्योंकि इससे पहले भी कई बार अवैध वसूली के ऐसे आडियो व वीडियो वायरल हो चुके हैं। कुछ दिनों पहले राजस्व निरीक्षक बल्लीपुर का भी एक ऐसा ही आडियो वायरल हुआ था।


जिसमें अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। वहीं इस मामले में लेखपाल संतोष कुमार श्रीवास्तव का कहना है कि पट्टा पैमाइश के नाम पर मैने किसी से रिश्वत नहीं मांगी है, मुझे फर्जी फंसाया जा रहा है।


-पैमाइश को लेकर ग्रामीण व लेखपाल के बातचीत का आडियो वायरल होने की जानकारी मिली है। मामले में जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
सौरभ भट्ट, एसडीएम तरबगंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed