{"_id":"59f0b5354f1c1bd7538b92f9","slug":"41508947253-gonda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वरासत दर्ज करने में लापरवाही पर लेखपाल निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वरासत दर्ज करने में लापरवाही पर लेखपाल निलंबित
Updated Wed, 25 Oct 2017 09:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वरासत दर्ज करने में लापरवाही पर लेखपाल निलंबित
मनकापुर गोंडा। उप जिलाधिकारी मनकापुर ने कार्य में लापरवाही बरतने वाले एक लेखपाल को निलंबित कर दिया और उसे रजिस्टार कानूनगो कार्यालय से संबद्ध कर दिया।
उपजिलाधिकारी मनकापुर उमेश चंद्र उपाघ्याय ने बताया कि तहसील क्षेत्र के हल्का जगन्नाथपुर में तैनात लेखपाल मोहम्मद एहसान के खिलाफ वरासत दर्ज करने में लापरवाही पाई गई थी।
उन्होंने बताया कि गोपालपुर गांव के मृतक राम भवन पुत्र घिराऊ की पत्नी ने शिकायत की थी कि वह अपने मृतक पति की रेल मार्ग दुर्घटना में मौत होने के बाद वरासत व समाजवादी किसान तथा सर्वहित बीमा योजना का लाभ दिलाने की गोहार लगाई थी। लेकिन लेखपाल ने जानबूझ कर लापरवाही की।
विज्ञापन
इसकी शिकायत दर्ज करायी थी। मामले की जांच तहसीलदार मनकापुर से करायी गई तो शिकायत सही पायी गई। मामले में लेखपाल की लापरवाही उजागर हो गई और मंगलवार को उपजिलाधिकारी ने लापरवाही बरतने वाले हल्का लेखपाल मोहम्मद एहसान को तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर दिया। वहीं एसडीएम उमेश चंद्र ने बताया कि लापरवाही बरतने वाले सभी लोगों को दंडित किया जाएगा।