{"_id":"595548214f1c1b0d318b4604","slug":"41498761249-gonda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शौंच के लिए गई लड़की की लटकती मिली लाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शौंच के लिए गई लड़की की लटकती मिली लाश
Updated Fri, 30 Jun 2017 01:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पेड़ पर लटकी मिली युवती की लाश
रुपईडीह (गोंडा)। कौड़िया बाजार थानाक्षेत्र के बसंतपुर के मजरा परसौनी में गुरुवार सुबह पेड़ पर एक युवती की लाश फांसी के फंदे पर लटकी मिली। गांव में युवती के खुदकुशी करने की चर्चा है। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
कौड़िया बाजार के बसंतपुर के मजरा परसौनी निवासी धनलाल तिवारी की पुत्री गीता (20) गुरुवार सुबह शौच के लिए गई थी। कुछ देर बाद गांव के बाहर शीशम के पेड़ पर दुपट्टे से बंधे फांसी के फंदे पर उसकी लाश लटकी मिली। परिवारीजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने गीता का शव फंदे से उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष कौड़िया शैलेंद्र कुमार राय ने बताया कि गीता की शादी थानाक्षेत्र के छिरास गांव में हुई ती। उसका अभी गौना नहीं हुआ था। मामले की जांच की जा रही है।