फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   41 lakh fine collected for irregularities in e-way bill in Gonda and Bahraich

Gonda News: गोंडा व बहराइच में ई-वे बिल में गड़बड़ी पर 41 लाख जुर्माना जमा

Fri, 03 Nov 2023 12:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Fri, 03 Nov 2023 12:01 AM IST
विज्ञापन
41 lakh fine collected for irregularities in e-way bill in Gonda and Bahraich
गोंडा। राज्य कर विभाग की ओर से माल का परिवहन कर रहे वाहनों की जांच का कार्य सचल दल के जिम्मे है। गोंडा व बहराइच जिले में एक माह के दौरान ई-वे बिल में गड़बड़ी मिलने पर ट्रांसपोर्टर व माल स्वामियों से 41 लाख रुपये का जुर्माना व टैक्स जमा कराया गया है। इस दौरान राज्य कर गोंडा ने 546 तो बहराइच की टीम ने 502 वाहनों की जांच की।
विज्ञापन

माल की खरीद व बिक्री के बाद 50 हजार या अधिक कीमत का माल परिवहन करने पर ई-वे बिल होना अनिवार्य है। जिसमें माल की कुल कीमत व वैधता, परिवहन की जगह, वाहन नंबर आदि दर्ज करना होता है। राज्य कर विभाग के संयुक्त आयुक्त मो. इलियास ने बताया कि गोंडा में 546 वाहनों की जांच के बाद कुल 15,86,000 रुपये तो बहराइच में 502 वाहनों की जांच के बाद 25,62,000 रुपये जमा कराए गए। संयुक्त आयुक्त कार्यपालक अजय कुमार लाल ने बताया कि जांच का कार्य जारी है।
विज्ञापन


पान मसाला, परचून, कबाड़ का परिवहन
ई-वे बिल अनियमितता के मामले में पान मसाला, परचून, कबाड़ आदि के सर्वाधिक वाहन हैं। जांच के दौरान कई के पास ई-वे बिल मौजूद ही नहीं था, वहीं कई मामलों में ज्यादा माल होने के बाद भी 50 हजार से कम धनराशि घोषित की गई थी। फिजिकल वेरीफिकेशन में यह मामले पकड़ में आए। इसके अतिरिक्त गत्ता, विद्युत सामान, नमकीन, मीठी सुपारी, प्लास्टिक सामान आदि के वाहन भी पकड़ में आए। कबाड़ का एक वाहन राज्य कर विभाग के सामने करीब 15 दिनों से रोका गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed