फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   40 trains will be canceled till 30, route of 11 changed

Gonda News: 30 तक निरस्त रहेंगी 40 ट्रेनें, 11 का बदला रूट

Mon, 07 Aug 2023 11:17 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Mon, 07 Aug 2023 11:17 PM IST
विज्ञापन
40 trains will be canceled till 30, route of 11 changed
गोंडा। पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन ने गोरखपुर कैंट रेलवे स्टेशन की री मॉडलिंग, तीसरी लाइन बिछाने व प्री नाॅन इंटरलॉकिंग किए जाने के चलते 40 ट्रेनें निरस्त की गईं हैं। मंगलवार से 30 अगस्त तक ट्रेनों का संचालन बाधित रहेगा। जबकि 11 ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन किया गया है और छह ट्रेनों को रास्ते में रोककर व नियंत्रित करके चलाने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन

रेलवे प्रशासन के मुताबिक प्री नाॅन इंटरलॉकिंग कार्य गोरखपुर कैंट के पास स्थित नंदानगर रेलवे क्रॉसिंग से शुरू किया जाएगा। जो 30 अगस्त को समाप्त होगा। इसके लिए रेलवे विभाग ने 40 ट्रेनों को निरस्त किया है। जिसमे गोंडा से गुजरने वाली आठ ट्रेनें शामिल हैं। इसी क्रम में छपरा -मथुरा एक्सप्रेस दिनांक- 7, 9, 11 ,14, 16, 18, 21, 23, 25, 28 व 30 अगस्त को निरस्त रहेगी। लोहित एक्सप्रेस दिनांक 14, 18, 21, 25 व 28 अगस्त, जननायक एक्सप्रेस 19 से 29 अगस्त और सहरसा अमृतसर एक्सप्रेस 20 से 27 अगस्त तक निरस्त रहेगी। गोमतीनगर-कामाख्या एक्सप्रेस 28 अगस्त, स्पेशल कटिहार-अमृतसर एक्सप्रेस 14, 21 व 28 अगस्त व भागलपुर-गांधीधाम एक्सप्रेस 11, 18 व 25 अगस्त को निरस्त रहेगी। आनंद विहार-बापूधाम एक्सप्रेस 7 ,12, 14, 19, 21 व 26 अगस्त को निरस्त रहेंगी। यह जानकारी पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed