फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   40 complaints settled in camp

शिविर में 40 शिकायतों का निस्तारण

Mon, 22 Feb 2016 12:09 AM IST
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 22 Feb 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
40 complaints settled in camp
नगर पालिका आपके द्वार कार्यक्रम के तहत नगर के नौशहरा मोहल्ले में शिविर लगाकर समस्याओं का निराकरण किया गया। नगर पालिका अध्यक्ष ने नगरवासियों की समस्याएं सुनने के साथ-साथ वार्ड में भ्रमण कर साफ-सफाई आदि कार्यो का निरीक्षण भी किया। शिविर में 40 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।
विज्ञापन


नगर पालिका आपके द्वार कार्यक्रम के तहत नौशहरा मोहल्ले में आयोजित शिविर में कुल 75 शिकायतें प्रस्तुत की गई। नगर पालिका अध्यक्ष इशरत जमाल ने सभी समस्याओं को सुनकर 40 समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण कराया।
विज्ञापन


शेष प्रार्थना पत्रों को इस निर्देश के साथ संबंधित कर्मियों को सौंपा कि शिकायतों की स्थलीय जांच कर 15 दिन के अंदर हर हाल में समस्या का निस्तारण किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिविर के बाद नगर पालिका अध्यक्ष ने पालिका कर्मियों व वार्ड सभासद के साथ वार्ड में भ्रमण कर नाली, खडंजा व साफ-सफाई आदि कार्यों का निरीक्षण किया और संबंधित कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिया।

इस अवसर पर अवर अभियंता भरत वर्मा, राम नरायन यादव, मोहम्मद आलम, मुजीब अहमद, फतेह मोहम्मद, दिलशाद व राजू सहित वार्ड के तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed