{"_id":"5e74f4788ebc3e76943d5ee0","slug":"4-and-a-half-thousand-applications-for-license-stuck-in-corona-s-affair-gonda-news-lko514565337","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना के चक्कर में फंसे लाइसेंस के साढ़े 4 हजार आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना के चक्कर में फंसे लाइसेंस के साढ़े 4 हजार आवेदन
विज्ञापन
गोंडा। कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए जहां एक तरफ सरकार की ओर जागरूकता फैलाई जा रही है। इसका संक्रमण लोगों में न फैले इसके लिए स्कूलों और कॉलेजों को बंद किया गया और परीक्षायें भी स्थगित की गई हैं। लेकिन सरकारी दफ्तरों में कामकाज चालू रहने के कारण लोगों की भीड़ जुटती रही है। स्कूलों और कालेजों में अवकाश होने के कारण लोगों की ड्राइविंग लाइसेंस के आवेदकों की भीड़ परिवहन कार्यालय में बढ़ गई। इसे गंभीरता से लेते हुए परिवहन आयुक्त ने सख्त निर्देश जारी किये और 21 मार्च से सभी प्रकार के लाइसेंस के आवेदनों पर रोक लगाई है।
बताया जा रहा है कि परिवहन कार्यालयों में ड्राइविंग लाइसेंस के कार्यों को संपन्न कराने के लिए अधिक संख्या में आवेदक कार्यालय में उपस्थित होते हैं। जिससे कोरोना वायरस के संक्रमण का खतरा परिवहन कार्यालयों में कार्य करने वाले कार्मिकों के साथ-साथ आवेदकों पर भी रहता है। इस स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए परिवहन आयुक्त ने निर्देश जारी किये हैं। जिसमें लाइसेंस के आवेदनों पूरी प्रक्रिया पर 21 मार्च से रोक लगाई गई है। जिससे परिवहन कार्यालय में जुटने वाली भीड़ को रोका जा सके। ये रोक 4 अप्रैल तक जारी रहेगी।
फैक्ट फाइल
प्रतिदिन लर्निंग स्लाटों की संख्या - 175
प्रतिदिन परमानेंट स्लाटों की संख्या - 125
कुल प्रभावित लाइसेंस की संख्या - 4500
रीशेड्यूल होंगे लाइसेंस के स्लाट
21 मार्च से 4 अप्रैल तक के बीच के लाइसेंस के आवदकों के लाइसेंस वेबसाइट से रिशेड्यूल हो जायेंगे। इन लाइसेंस के आवेदकों को 15 अप्रैल से 25 अप्रैल के बीच रिशेड्यूल कर दिया जायेगा। स्थायी लाइसेंस के केवल ऐसे आवेदकों के आवेदन ही स्वीकृत होगा जिनके लर्निंग लाइसेंस 30 अप्रैल या उससे पूर्व समाप्त हो रही है।
विज्ञापन
सभी कर्मचारियों को मुख्यालय से मिले निर्देशों से अवगत करा दिया गया है। इसके साथ ही पूरे कार्यालय को प्रतिदिन सेनेटाइज किया जा रहा है। जिससे कि किसी भी कर्मचारी को किसी प्रकार का संक्रमण न फैले। इसके साथ ही कार्यालय में आने वाले लोगों को जागरूक किया जा रहा है। -संजीव कुमार सिंह, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन