फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   39 roads to be built in 19 villages of Karnalganj with 1.43 crore

करनैलगंज के 19 गावों में 1.43 करोड़ बनेंगी 39 सड़कें

Mon, 12 Oct 2020 10:00 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2020 10:00 PM IST
विज्ञापन
39 roads to be built in 19 villages of Karnalganj with 1.43 crore
गोंडा। गांवों के भीतर अच्छी सड़कें न होने से ग्रामीणों को कई तरह की दिक्कत का सामना करना पड़ता है। अब गांवों के भीतर इंटरलॉकिंग रोड का निर्माण होगा। करनैलगंज के 19 गांवों में 39 सड़कों के निर्माण के लिए एक करोड़ 43 लाख 90 हजार 400 रुपये का बजट स्वीकृत हुआ है। ग्रामीण अभियंत्रण विभाग ने सड़कों के निर्माण के लिए टेंडर की प्रक्रिया शुरू कर दी है। करनैलगंज विधायक अजय प्रताप सिंह उर्फ लल्ला भैय्या की पहल पर इन सड़कों के निर्माण को हरी झंडी मिली है।
विज्ञापन

करनैलगंज क्षेत्र में अक्सर बाढ़ व बारिश से सड़कें बर्बाद हो जाती हैं और फिर गांव के लोगों को आवाजाही में दिक्कत का सामना करना पड़ता है। करनैलगंज विधानसभा क्षेत्र के परसपुर व करनैलगंज ब्लॉक के गांवों में भीतर की सड़कों को बनाने के लिए बजट जारी हो गया है। इसमें करनैलगंज में 30 व परसपुर में 9 सड़कों को निर्माण इंटरलॉकिंग से होगा। सबसे अहम बात यह है कि कटरा शाहबाजपुर व कूरी गांव में ही 16 सड़कों का निर्माण होगा। इससे इन गांवों में सड़कों की समस्या पूरी तरह दूर हो जाएगी और विकास के मामले में यह दोनों मॉडल गांव के रूप में विकसित किया जा रहा है। इन गांवों के भीतर की सड़कों के सही न होने से लोगों को मुख्य मार्गों से जुड़ने में कठिनाई थी। 21 अक्तूबर तक सड़कों के निर्माण प्रक्रिया पूरी हो जाएगी और फिर निर्माण शुरू होगा।
विज्ञापन

इन गांवों में बनेंगी सड़कें, लोगों को मिलेगी राहत
करनैलगंज विधानसभा के 19 गांवों में सड़कों के बनने से करीब 50 हजार की आबादी को सीधे लाभ होगा। इसके अलावा अन्य लोगों को सड़कों से सहूलियत मिलेगी। क्षेत्र के करीब 50 गांवों को अच्छी सड़क मिलेगी। इसमें कटरा शाहबाजपुर में के 9 मजरों व कूरी के 7 मजरों में इंटरलॉकिंग की सड़क बनेंगी। इसी तरह सरैंया में दो, मौहर में दो, गनवलिया नौशहरा मेें एक, अल्लीपुर गोकुला में दो, नरायनपुर माझा में दो, दूदा, कैथोली, बबुरास, राजेपुर, चकरौत, शीशामऊ, भौरीगंज, रेक्सडिया, मलौली व धनावा में एक-एक इंटरलॉकिंग की सड़कें बनेंगी। बिबियापुर गोंसाईं व बेल्मथर में भी दो- दो सड़कों का निर्माण होगा। इन कार्यों पर एक करोड़ 43 लाख 90 हजार 400 रुपये का बजट करीब खर्च होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर में भी 17 लाख 8 हजार से बनेंगी सड़कें
शहर में भी सड़कों की तीन परियोजनाओं पर निर्माण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। 17 लाख 8 हजार की लागत से शहर के भीतर कुछ सड़कों का कार्य होगा। ग्रामीण अभियंत्रण विभाग ने यहां के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी है। जिसमें शहर के हाउसिंग कॉलोनी में एडीएम के आवास से सीडीओ के आवास तक 5.25 लाख रुपये से, 3.28 लाख से एक पुलिया का निर्माण और डिग्री कॉलेज के प्रधानाचार्य के आवास के बगल से 6.55 लाख रुपये के बजट से कार्य होंगे। इसकी प्रक्रिया इसी महीने शुरू होगी।

सड़कों के निर्माण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। 21 अक्तूबर तक टेंडर की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। इसके बाद निर्माण शुरू होगा। जो कार्य स्वीकृत हो रहें और कार्य आवंटित होते हैं उनकी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। -ज्ञानेंद्र कुमार, अधिशाषी अभियंता आरईडी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed