फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   39 including three prosecution officers received honours

Gonda News: तीन अभियोजन अधिकारियों समेत 39 को मिला सम्मान

Fri, 16 Aug 2024 11:17 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Fri, 16 Aug 2024 11:17 PM IST
विज्ञापन
39 including three prosecution officers received honours
पुलिस लाइन में चौकी प्रभारी भंभुआ बृजेश कुमार सिंह को सम्मानित करते एसपी विनीत जायसवाल। स्रोत:
गोंडा। स्वतंत्रता दिवस पर पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में एसपी विनीत जायसवाल ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले तीन अभियोजन अधिकारियों, पुलिसकर्मियों समेत 39 लोगों को सम्मानित किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में एसपी ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले उपनिरीक्षक रामजी सिंह यादव, उपनिरीक्षक बृजेश कुमार सिंह, मुख्य आरक्षी श्याम बली यादव, आरक्षी चालक पारसनाथ यादव को डीजीपी के सराहनीय सेवा सम्मान चिह्न से सम्मानित किया। उत्कृष्ट कार्य करने वाले लीडिंग फायरमैन त्रिलोकीनाथ को डीजी अग्निशमन तथा आपात सेवाएं के प्रशंसा चिह्न और मुख्य आरक्षी/आरमोरर देवानंद को गृह मंत्रालय के अति उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया। इसके अलावा ज्येष्ठ अभियोजन अधिकारी रामबली, सहायक अभियोजन अधिकारी पवन कुमार पांडेय, विशेष लोक अभियोजक अनुपम शुक्ल (एनडीपीएस कोर्ट), थानाध्यक्ष अभय सिंह, आरक्षी भारती सिंह, दीप्ति आनन्द, उपनिरीक्षक संजीव सिंह, उपनिरीक्षक प्रशांत कुमार पांडेय, मुख्य आरक्षी फहीमुद्दीन व सुमित शर्मा, आरक्षी राहुल कुमार, हरिओम टंडन, राजेंद्र कुमार, कोतवाली नगर के आरक्षी मलूक अहमद, विजय कुमार, फायरमैन आकाश यादव व मिथलेश यादव को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

मुख्य आरक्षी पंकज सिंह, अनिल कुमार व ज्ञान प्रकाश सिंह, मुख्य आरक्षी चालक मनोज मालवीय, आरक्षी चालक मनोज यादव, हरिशरण यादव, आरक्षी मुकेश भाष्कर, मुकेश भारती, सजल नयन, मोहन मुरारी शर्मा, रवि प्रताप यादव व अंशुमान पांडेय को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत ग्राम प्रधान वजीरगंज सुशील कुमार जायसवाल, ग्राम प्रधान चंगेरी (उमरी बेगमगंज) रंजना सिंह, ग्राम प्रधान सर्वांगपुर (कटरा बाजार) उमापति त्रिपाठी को अपने-अपने क्षेत्र में सुरक्षा के मद्देनजर सीसीटीवी कैमरे लगवाने के लिए पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया। पूरेशिवा बख्तावर के अकील अहमद व स्वतंत्र प्रकाश सिंह को पुलिस लाइन में होने वाले आयोजनों के दौरान सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed