फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   3800 villagers got solution in 48 hours

Gonda News: 48 घंटे में 3800 ग्रामीणों को मिला समाधान

Thu, 19 Jun 2025 11:27 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Thu, 19 Jun 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
3800 villagers got solution in 48 hours
गोंडा। ग्राम चौपाल में समस्या सामने आने के 48 घंटे के भीतर डिडसिया कला के 3800 ग्रामीणों को जलापूर्ति की समस्या से निजात मिल गई। मंगलवार को डीएम नेहा शर्मा ने विकासखंड बेलसर के डिडिसिया कलां में ग्राम चौपाल लगाई थी। इसमें ग्रामीणों ने बताया कि ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण जलापूर्ति पूरी तरह से प्रभावित है।
विज्ञापन

इस वजह से ग्राम पंचायत के 16 मजरों की करीब 3800 आबादी को पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है। जिलाधिकारी ने मौके पर ही अधिशासी अभियंता, विद्युत वितरण खंड को समस्या दूर करने का निर्देश दिया। संबंधित विभाग ने मंगलवार रात से ही काम शुरू कर दिया। बुधवार शाम को ट्रांसफार्मर ठीक कर विद्युत आपूर्ति बहाल की गई। बृहस्पतिवार से 16 मजरों में जलापूर्ति शुरू करने का दावा प्रशासन ने किया है।
विज्ञापन



रैंकिंग सुधारें वर्ना कार्रवाई के लिए रहें तैयार
कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम नेहा शर्मा ने सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा की। एनआरएलएम, पंचायती राज, जलजीवन मिशन, पीडब्ल्यूडी विभाग, माध्यमिक शिक्षा विभाग, प्रधानमंत्री किसान सम्मान तथा पशुपालन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि शत-प्रतिशत काम करते हुए फीडिंग कराकर रैंकिंग में सुधार लाएं अन्यथा विभागीय कार्यवाही के लिए तैयार रहें। बैठक में सीडीओ अंकिता जैन सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed