फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   38 DDC nominees back, 821 in fray

जिपं सदस्य के 38 प्रत्याशियों के पर्चे वापस, 821 मैदान में

Sun, 11 Apr 2021 10:56 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 11 Apr 2021 10:56 PM IST
विज्ञापन
38 DDC nominees back, 821 in fray
गोंडा। पंचायत चुनाव में जिला पंचायत सदस्य के 65 पदों के लिए अब 821 प्रत्याशी मैदान में हैं। 38 प्रत्याशियों ने नामांकन रविवार को वापस ले लिया है। कोई भी सीट निर्विरोध नहीं हो सकी। दो सीटों पर काफी जोर आजमाइश हुई, लेकिन कोई भी दावेदार निर्विरोध सीट कराने के पक्ष में नहीं रहा।
विज्ञापन

सपा व भाजपा में जिला पंचायत सदस्य के लिए जोर आजमाइश तेज हो गई है। इस बार गोंडा भाजपा सांसद कीर्तिवर्धन सिंह प्रत्याशियों के पक्ष में जुटे हैं, वहीं सपा से पूर्व मंत्री पंडित सिंह भी सक्रिय हो गए हैं। पार्टी नेताओं को एकजुट कर रहे हैं।
विज्ञापन

जिला पंचायत सदस्य के लिए 859 दावेदारों ने नामांकन किया था। पर्चों की जांच में अधिकारियों ने पूरी सर्तकता बरती और कोई भी पर्चा खारिज नहीं किया। इसके बाद रविवार को नाम वापसी का दौर शुरू हुआ, 38 लोगों ने अपने नामांकन वापस ले लिए। इसमें अधिकतर वे प्रत्याशी रहे जिनके नामांकन पर्चों की जांच में सुरक्षा कारणों से किसी ने दाखिल कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं कुछ ने टिकट न मिलने या अन्य कारणों से नामांकन वापस ले लिया है। नवाबगंज प्रथम एक मात्र सीट जिले की है जहां सिर्फ दो दावेदार ही हैं। महेंद्र प्रताप व दिनेश मौर्य आमने-सामने हैं। यहां से भी किसी ने नामांकन वापस नहीं लिया है। एक का भी नामांकन वापस होता तो सीट निर्विरोध हो जाती।
इसके अलावा जिले के अन्य सीटों पर चुनाव होगा। कई सीटों पर सीधी लड़ाई है तो कई सीटों पर त्रिकोणीय लड़ाई भी बनती दिख रही है। चुनाव में भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष पीयूष मिश्र मनकापुर चतुर्थ से चुनाव लड़ रहे हैं। वहां भाजपा की पूरी टीम ताकत से जुटी है।

इसी तरह पूर्व मंत्री विनोद कुमार सिंह उर्फ पंडित सिंह के परिवार से भी दो लोगों के मैदान में आने से चुनाव रोचक हो गया है। बसपा के पुराने नेता राम भजन चौबे ने परिवार से भी दो लोगों ने नामांकन किया है। इस तरह जिला पंचायत का चुनाव रोचक हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed