फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   361 unaided schoolst's eacher get honorarium

361 वित्त विहीन स्कूलों के शिक्षकों को मिलेगा मानदेय

Thu, 05 May 2016 11:17 PM IST
अमर उजाला/गोंडा
अमर उजाला/गोंडा Updated Thu, 05 May 2016 11:17 PM IST
विज्ञापन
361 unaided schoolst's eacher get honorarium
शिक्षिका - फोटो : getty
जिले के 361 वित्त विहीन इंटर कॉलेजों के शिक्षकों को मानदेय मिलने का रास्ता साफ  हो गया है। गुरुवार को माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट पर प्रदेश भर के वित्त विहीन कॉलेजों की सूची जारी कर दी गई है।
विज्ञापन


यह जानकारी देते हुए वित्त विहीन शिक्षक महासभा के प्रदेश महासचिव उमेश सिंह ने बताया कि प्रदेश की सपा सरकार ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में इंटर तक बिना अनुदान के पढ़ाने वाले शिक्षकों को मानदेय देने की घोषणा की थी। मानदेय के लिए शिक्षक संगठन काफी दिनों से धरना प्रदर्शन कर रहे थे। उमेश सिंह ने बताया कि जिले के करीब आठ हजार वित्त विहीन शिक्षकों को इसका लाभ मिलेगा।
विज्ञापन


बताया कि माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट पर समस्त शिक्षकों व शिक्षणेतर कर्मचारियों की सूची देखी जा सकती है।     जिले में इस समय 35 अनुदानित कॉलेजों में करीब 200 अंशकालिक शिक्षक कार्यरत हैं, जबकि वित्त विहीन के 326 विद्यालयों में 6520 शिक्षक व करीब 1500 शिक्षणेतर कर्मचारी कार्यरत हैं। जिनकी सीडी, हार्ड कॉपी व सॉफ्ट कॉपी जिला विद्यालय निरीक्षक के माध्यम से शासन को भेजी गई थी, लेकिन अभी तक उक्त कर्मचारियों को मानदेय नहीं मिल सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वित्तीय वर्ष 2016-17 में दो सौ करोड़ रुपये मानदेय के लिए आवंटित किए गए हैं। लेकिन शिक्षकों व शिक्षणेतर कर्मचारियों की सेवा नियमावली न बनने के कारण मानदेय जारी नहीं हो सका। शिक्षक महासभा के पदाधिकारी व शिक्षक एमएलसी उमेश द्विवेदी ने शासन को पत्र लिखकर मानदेय व सेवा नियमावली जारी करने की मांग की।


इसे गंभीरता से लेते हुए शासन ने सात सदस्यीय समिति का गठन कर दिया तथा तीन माह के भीतर शासन को आख्या प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। शासन ने अब विद्यालयों की सूची को ऑनलाइन कर दिया है। दयानंद इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य राजेंद्र प्रसाद तिवारी ने बताया कि वेबसाइट पर अपने कॉलेज का नाम देखकर विश्वास हो गया है कि अब मानदेय मिल जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed