{"_id":"6a0a01539470510ed00a174c","slug":"35th-corps-and-11th-corps-registered-victory-gonda-news-c-100-1-slko1028-158537-2026-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: 35वीं वाहिनी और 11वीं वाहिनी ने दर्ज की जीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: 35वीं वाहिनी और 11वीं वाहिनी ने दर्ज की जीत
Sun, 17 May 2026 11:26 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Sun, 17 May 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
ट्रॉफी के साथ विजेता खिलाड़ी।
गोंडा। 30वीं वाहिनी पीएसी में आयोजित 28वीं अंतरवाहिनी पीएसी मध्य जोन फुटबॉल प्रतियोगिता-2026 में रविवार को खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल भावना और शानदार प्रदर्शन से दर्शकों का दिल जीत लिया। प्रतियोगिता के दौरान मैदान पर कड़ा मुकाबला देखने को मिला।
दिन का पहला मुकाबला 35वीं वाहिनी और दूसरी वाहिनी के बीच खेला गया। इस मैच में 35वीं वाहिनी के खिलाड़ियों ने शुरुआत से ही आक्रामक रणनीति अपनाई। एकतरफा मुकाबले में 35वीं वाहिनी ने दूसरी वाहिनी को 5–0 के भारी अंतर से शिकस्त दी।
इस मैच में सुनील तामांग, कमलेश कुमार व देव सिंह ने अंपायर और ओम शंकर यादव ने स्कोरर की भूमिका निभाई। प्रतियोगिता का पहला सेमीफाइनल मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। 11वीं वाहिनी और 26वीं वाहिनी के बीच खेले गए इस नॉकआउट मैच में 11वीं वाहिनी के खिलाड़ियों ने बेहतरीन तालमेल का प्रदर्शन किया। आक्रामक खेल के बूते 11वीं वाहिनी ने 26वीं वाहिनी को 4–0 से पराजित कर सीधे फाइनल का टिकट पक्का किया।