{"_id":"5772bc8a4f1c1b5f1879bd5d","slug":"351-btc-candidates-became-assistant-teacher","type":"story","status":"publish","title_hn":"351 बीटीसी अभ्यर्थी बने सहायक अध्यापक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
351 बीटीसी अभ्यर्थी बने सहायक अध्यापक
अमर उजाला/बलरामपुर
Updated Tue, 28 Jun 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन
40 वर्षों में 10 हजार प्रेम पत्र लिख डाले
- फोटो : wonderslist.com
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेसिक शिक्षा के प्राथमिक स्कूलों में शिक्षकों की कमी दूर हो गई है। मंगलवार को 351 बीटीसी अभ्यर्थियों को प्राथमिक स्कूलों में सहायक अध्यापक पद का नियुक्ति पत्र दे दिया गया। बीएसए दफ्तर में सभी अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र देकर संबंधित स्कूलों में 15 दिन में जॉइन करने का निर्देश दिया गया है।
बीएसए अरुण कुमार ने मंगलवार को बताया कि 15 हजार बीटीसी शिक्षक भर्ती प्रक्रिया के तहत जिले में 351 अभ्यर्थियों को एकल व दो शिक्षकों वाले प्राथमिक स्कूलों में सहायक अध्यापक के पदों पर तैनाती के लिए मंगलवार देर शाम तक नियुक्ति पत्र का वितरण कराया गया।
डायट प्राचार्य एचएन त्रिपाठी की अध्यक्षता वाली शासन स्तर से गठित कमेटी की निगरानी में सहायक अध्यापकों के नियुक्ति पत्र तैयार कराए गए। सभी अध्यापकों को नियुक्ति पत्र वाले स्कूलों में 15 दिन में जॉइन करने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
बीएसए ने बताया कि 15 हजार बीटीसी शिक्षक भर्ती प्रक्रिया के तहत जिले में 500 सहायक अध्यापकों की तैनाती होनी थी। शासन द्वारा निर्धारित कटआफ मेरिट के अनुसार आरक्षित व अनारक्षित सीटों के सापेक्ष काउंसलिंग में 351 अभ्यर्थियों के अभिलेख दुरुस्त पाए गए।
काउंसलिंग में आठ अभ्यर्थियों के अभिलेख संदिग्ध होने पर जांच कराई जा रही है। अभिलेखों की जांच रिपोर्ट के बाद इन अभ्यर्थियों के खिलाफ अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।