{"_id":"68656b735b2ae3a62b05a825","slug":"34-major-tests-will-be-conducted-at-all-chcs-gonda-news-c-100-1-gon1001-140189-2025-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: सभी सीएचसी पर होंगी 34 प्रमुख जांचें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: सभी सीएचसी पर होंगी 34 प्रमुख जांचें
Wed, 02 Jul 2025 10:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Wed, 02 Jul 2025 10:55 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। मेडिकल कॉलेज की तर्ज पर अब सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर भी मरीजों को लिवर किडनी सहित 34 प्रकार की महत्वपूर्ण जांचों की सुविधा मिलेगी। इसके लिए काजीदेवर, पंडरीकृपाल, तरबगंज, बेलसर, नवाबगंज, परसपुर, वजीरगंज, करनैलगंज, परसपुर, कटरा बाजार, खरगूपुर, इटियाथोक, मुजेहना, मनकापुर, छपिया, बभनजोत सीएचसी के लैब को उच्चीकृत कर अत्याधुनिक बॉयोकेमेस्ट्री एनालाइजर मशीन लगाई गई है।
अभी तक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में आने वाले मरीजों की सामान्य जांच ही हो पाती थी। गंभीर बीमारियों से पीड़ित मरीजों को जांच के लिए निजी सेंटर या फिर मेडिकल कॉलेज अस्पताल जाना पड़ता है। अब सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों बायोकेमेस्ट्री एनालाइजर मशीन लगने से ग्रामीण क्षेत्र के 50 हजार से अधिक मरीजों को फायदा होगा।