फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   34 candidates including Nandita Shukla and Ramesh filled their papers

नंदिता शुक्ला व रमेश समेत 34 उम्मीदवारों ने भरे पर्चे

Mon, 07 Feb 2022 11:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Feb 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
34 candidates including Nandita Shukla and Ramesh filled their papers
गोंडा। विधानसभा चुनाव के सातवें दिन प्रमुख दलों के प्रत्याशियों के साथ ही 34 ने नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन पत्र जमा करने वालों में सपा से पूर्व विधायक नंदिता शुक्ला व पूर्व विधायक रमेश गौतम प्रमुख हैं। इसके साथ ही प्रमुख दलों बसपा, कांग्रेस व आप के प्रत्याशियों ने भी नामांकन पत्र जमा किए। इनमें अधिकतर नए चेहरे शामिल हैं।
विज्ञापन

वहीं पूर्व में चुनाव लड़ चुके कुतुबुद्दीन खां उर्फ डायमंड व राम भजन चौबे ने भी नामांकन किया है। सपा से पहली बार गौरा से चुनाव लड़ रहे संजय सविता विद्यार्थी ने भी नामांकन किया है। मंगलवार को नामांकन करने का अंतिम दिन है। इसके बाद दो दिन नामांकन पत्रों की जांच होगी।
विज्ञापन

नामांकन के सातवें दिन 34 प्रत्याशियों ने पर्चे भरे। नामांकन दाखिल करने वालों में सपा से नंदिता शुक्ला, बसपा से शिवकुमार, आप से राजेश तिवारी, कांग्रेस से कुतुबुद्दीन खां, जन अधिकार पार्टी से दीप नारायण, निर्दल से ओमप्रकाश, अविनाश, अब्दुल नईम, राजेश ने मेहनौन विधानसभा सीट के लिए नामांकन किया। सदर सीट के लिए निर्दलीय संदीप शुक्ला, सुंदरी पांडेय, सूर्यमणि व राजिया बानो ने नामांकन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं विधानसभा सीट करनैलगंज के लिए बसपा से रामजीत, आप से विशाल सिंह, निर्दलीय प्रत्याशी ओम प्रकाश व नंद कुमार उर्फ मगन कुमार सिंह ने नामांकन किया। विधानसभा सीट तरबगंज के लिए सपा प्रत्याशी राम भजन चौबे, बसपा से लालजी यादव, निर्दलीय प्रत्याशी संदीप कुमार एवं ओमप्रकाश ने नामांकन किया है।
विधानसभा सीट गौरा के लिए कांग्रेस पार्ट से सत्येंद्रधर दुबे, सपा से संजय सविता विद्यार्थी, आप से संजय कुमार, बसपा से निगार खात्मा, शिवसेना से विजय प्रकाश, जनसत्ता दल लोकतांत्रिक से श्याम नारायण ने नामांकन किया। वहीं नामांकन के लिए पर्चे भी लिए गए। इसमें मेहनौन से पांच सेट में नामांकन पत्र लिए गए हैं। गौरा से तीन व कटरा से सात लोगों ने नामांकन पत्र लिए हैं।
मंगलवार को नामांकन पत्रों को जमा करने का समय पूरा हो जाएगा। इसके बाद बुधवार व गुरुवार को नामांकन पत्रों की जांच होगी। नामांकन पत्रों की जांच विधानसभा क्षेत्रवार बने कक्षों में निर्वाचन अधिकारी व सहायक निर्वाचन अधिकारी करेंगे। नामांकन पत्रों की जांच भी सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में होगी।

इसके बाद 11 फरवरी को नाम वापसी होगी। इसके साथ ही अर्ह प्रत्याशियों की सूची और उनके चिह्नों का आवंटन भी हो जाएगा। इसके साथ ही नामांकन प्रक्रिया का दौर पूरी तरह थम जाएगा। तय किए गए प्रत्याशी प्रचार में जुटेंगे। 24 फरवरी की शाम को प्रचार का शोर भी थम जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed