फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   335 corona positive patients in the division so far recovered

मंडल में अब तक 335 कोरोना पॉजिटिव मरीज हुए ठीक

Mon, 29 Jun 2020 10:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jun 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
335 corona positive patients in the division so far recovered
गोंडा। देवीपाटन मंडल के आयुक्त महेंद्र कुमार ने बताया कि मंडल में सोमवार तक 335 कोरोना पॉजिटिव मरीज ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि कोरोना महामारी से बचाव के मद्देनजर मंडल के जनपदों में लक्षणों के आधार पर सैंपलिंग का कार्य लगातार किया जा रहा है। मंडल के जनपदों से 29 जून को कोविड-19 टेस्टिंग के लिए संबद्ध प्रयोगशाला को कुल 1119 सैंपल भेजे गए, जिसमें जनपद गोंडा से 93, जनपद बलरामपुर से 355, बहराइच से 221 तथा श्रावस्ती से 450 सैंपल भेजे गए हैं।
विज्ञापन

आयुक्त ने बताया कि मंडल में कुल 404 कोरोना पॉजिटिव मरीज हैं, जिसमें जनपद गोंडा में 147, बलरामपुर में 75, बहराइच में 123 तथा श्रावस्ती में 59 कोरोना पॉजिटिव मरीज हैं। मंडल में जनपद श्रावस्ती के 01, बलरामपुर के 02, गोंडा के पांच तथा बहराइच के 01, कुल 07 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत हो चुकी है। जनपद गोंडा में 04 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मृत्यु के अलावा जनपद का एक निवासी संक्रमित व्यक्ति लखनऊ में भर्ती हुआ तथा लखनऊ में ही उसकी टेस्टिंग हुई और लखनऊ में ही उसकी मृत्यु हुई।
विज्ञापन

शेष 397 कोरोना पॉजिटिव मरीजों में से 335 मरीजों को ठीक होने के बाद उनके घरों को भेजा जा चुका है। ठीक होने वाले मरीजों में जनपद गोंडा के 121, बलरामपुर के 52, बहराइच के 112 तथा श्रावस्ती के 50 मरीज शामिल हैं। आयुक्त ने बताया कि वर्तमान में देवीपाटन मण्डल में अब 62 मरीज अभी ठीक होने शेष हैं, जिसमें जनपद गोंडा के 23, बलरामपुर के 21, बहराइच के 10 तथा श्रावस्ती के 08 कोरोना पॉजिटिव मरीज ठीक होने शेष हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed