Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   32 thousand got security cover in a single day at 155 centers

155 केद्रों पर एक ही दिन में 32 हजार को मिला सुरक्षा कवच

Mon, 16 Aug 2021 10:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 16 Aug 2021 10:15 PM IST
विज्ञापन
32 thousand got security cover in a single day at 155 centers
गोंडा। कोरोना टीकाकरण अभियान को रफ्तार देेने के लिए सोमवार को जिले में मेगा कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें स्वास्थ्य विभाग ने 155 केद्रों पर करीब 32 हजार लोगों को कोरोना वैक्सीन की डोज देकर कोरोना से लड़ने को तैयार किया। हांलांकि लोगों ने उत्साह में सोशल डिस्टेसिंग का ध्यान नहीं रखा।
विज्ञापन

जिले में कोरोना टीकाकरण को लेकर सोमवार को उत्साह का माहौल रहा। टीकाकरण के लिए जिले में कुल 155 साइट बनाए गए थे। मेगा कैंप में 35 हजार से अधिक लोगों को वैक्सीन का डोज दिया गया।
विज्ञापन

जिला अस्पताल समेत सभी स्वास्थ्य केद्रों व गांवों में कैंप लगाए गये। 122 केंद्रो पर कोविशील्ड व 33 केद्रों पर कोवैक्सीन की डोज दी गई। अधिकांश टीकाकरण केद्रों पर टीका लगवाने वालों की लंबी लाइन लगी रही। जिसमें सोशल डिस्टेसिंग की धज्जियां उड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नोडल अधिकारी टीकाकरण डॉ. जयगोविंद ने बताया कि वैक्सीन की उपलब्धता होते ही टीकाकरण अभियान तेज किया गया है। सोमवार को मेगा कैप में प्रतिदिन की तुलना में ढाई गुना अधिक लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया था। लोग उत्साह के साथ टीका लगवाने केंद्रों पर पहुंचे।

इनसेट
सीएचसी-पीएचसी पर उमड़े लोग
मसकनवा। विकास खंड छपिया के सीएचसी छपिया, पीएचसी मसकनवा, बभनान, वीरपुर व प्राथमिक विद्यालय बभनी में कोरोना का टीकाकरण हुआ। सीएचसी अधीक्षक डॉ. आलोक कुमार सिंह ने बताया कि सोमवार को दो हजार लोगों के टीकाकरण के लिए 200 वायल वैक्सीन आई थी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र छपिया, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मसकनवा, बभनान, बीरपुर तथा प्राथमिक विद्यालय बभनी में टीकाकरण हुआ। टीकाकरण में अनुप्रिया, सरिता पांडेय, नंदिनी गुप्ता, रंजना देवी, रनिका कुशवाहा, सरिता वर्मा, सुमन, कृष्णावती, साधना, रीमा यादव, रंजना पांडेय, विद्यावती सिंह, शशि कुमार, कनक यादव, प्रिया गुप्ता, रामगोपाल समेत अन्य स्वास्थ्य कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई थी। वैक्सीन लगवाने के लिए सीएचसी व पीएचसी पर लोगों की भारी भीड़ जुटी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इटियाथोक में 700 लोगों को कारोना वैक्सीन लगी। भीड़ अधिक होने के कारण कोरोना नियमों की अनदेखी की गई। सीएचसी अधीक्षक शैलेद्र सिंह ने बताया कि यहां दो हजार डोज वैक्सीन उपलब्ध है तथा 13 केद्रों पर कैंप चल रहा है। वजीरगंज क्षेत्र में कोरोना टीकाकरण के मेगा कैंप का आयोजन किया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. आशुतोष शुक्ला ने बताया कि सोमवार को 6 कैंपों का आयोजन किया गया। जिसमें वजीरगंज सीएचसी पर 650, डुमरियाडीह पर 240, भटपुरवा पर 250, अजबनगर पर 230, कोडर पर 250, रसूलपुर पर 250 लोगों को कोवैक्सीन की प्रथम व द्वितीय डोज लगाई गई। कुल 1870 लोगों का टीकाकरण किया गया, बचे हुए लोगों को डोज मिलते ही लगाई जाएगी।
इनसेट-
अब तक कुल टीकाकरण -11,78200
सोमवार को कैंप लगे - 155 केद्रों पर
कोविशील्ड डोज लगी - 122 केद्रों पर
कोवैक्सीन लगी - 33 केंद्रो पर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed