{"_id":"5b3f846a4f1c1bad288b4fba","slug":"31530889322-gonda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों की खुशहाली को मोदी सरकार ने बढ़ाया फसलों समर्थन मूल्य:मंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों की खुशहाली को मोदी सरकार ने बढ़ाया फसलों समर्थन मूल्य:मंत्री
Updated Fri, 06 Jul 2018 08:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
किसानों की खुशहाली को बढ़ाया फसलों समर्थन मूल्य : शिव प्रताप
गोंडा। भारत एक कृषि प्रधान देश है और किसान ही इस देश की रीढ़ हैं। इसलिए भारत सरकार ने खरीफ की फसलों के लागत मूल्य से डेढ़ गुना ज्यादा बढ़ाकर किसानों के लिए एक खुशहाली का रास्ता खोला है।
यह बात केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री शिव प्रताप शुक्ला ने शुक्रवार को कृषि विज्ञान केंद्र गोपाल ग्राम में खरीफ किसान गोष्ठी को संबोधित करते हुए कहीं।
उन्होंने कहा कि किसानों के हित में समर्थन मूल्य बढ़ाने के कारण फसलों के दाम में 200 से लेकर 1750 रुपये तक लाभ बढ़ा है। पूर्व की सरकारों ने किसानों के साथ अन्याय करने का ही कार्य किया था।
लेकिन नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चल रही सरकार ने आज हर वर्ग की खुशहाली और उनके विकास के लिए अनेकों अनेक हितकारी कार्य किया है।
उन्होंने कहा कि नानाजी देशमुख ने गोपाल ग्राम प्रकल्प के माध्यम से किसानों को कृषि आय बढ़ाने और जैविक खेती करने के आयाम बताकर किसानों को लाभ पहुंचाया है।
विज्ञापन
नानाजी देशमुख ने समाज और देश के उत्थान और उसके विकास के लिए जो सपना देखा गया था वह आज पूरा हो रहा है। गोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए दीनदयाल शोध संस्थान के निदेशक रामकृष्ण तिवारी ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया।
कार्यक्रम का संचालन कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक संत कुमार तिवारी ने किया। कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक उपेंद्र सिंह ने गोपाल ग्राम में चल रहे अच्छी फसलों को उगाने गौ संवर्धन के लिए अच्छे नस्लीय पशुओं के संवर्धन खेती की विधि व वर्मी कंपोस्ट से लेकर मधुमक्खी पालन तक चलाए जा रहे अनेक प्रकल्पों के बारे में विस्तार से किसानों को बताया।
गोष्ठी को पूर्व सांसद सत्यदेव सिंह, जिला अध्यक्ष पीयूष मिश्र, दीनदयाल शोध संस्थान के सदस्य विक्रमा पांडेय, प्रज्योत त्रिपाठी ने भी संबोधित किया।