फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   300 villages in the dark to the 72 hours

72 घंटे से अंधेरे में 300 गांव

Fri, 10 Jun 2016 11:46 PM IST
अमर उजाला/गोंडा
अमर उजाला/गोंडा Updated Fri, 10 Jun 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
300 villages in the dark to the 72 hours
अंधड़ से बिजली सप्लाई ठप - फोटो : अमर उजाला
जिले में मंगलवार शाम आई आंधी व पानी के बाद बिजली के हालात अब धीरे-धीरे कुछ सामान्य होने लगे हैं। लेकिन अभी भी करीब 300 गांव ऐसे हैं, जहां की बिजली 11 केवी लाइन के खंभे टूट जाने के कारण चालू नहीं हो पाई है। इसमें सर्वाधिक संख्या तरबगंज और करनैलगंज के अंतर्गत आने वाले उन गांवों की है, जहां 11 केवी लाइन के सौ से ऊपर खंभे अभी भी टूटे पड़े हैं, जिससे पांच लाख आबादी को बिना बिजली के ही रहना पड़ रहा है। 
विज्ञापन


मंगलवार शाम आई आंधी के बाद जहां आर्यनगर, कटराबाजार और बालपुर बिजलीघरों की बंद चल रही सप्लाई को पावर कॉरपोरेशन के लोगों ने शुक्रवार को चालू कर दी तो वहीं इन बिजलीघरों से पोषित हो रहे दर्जनों गांव अभी भी 11 केवी लाइनों के जगह-जगह टूटे होने के कारण अंधेरे में हैं।
विज्ञापन


वजीरगंज में करनीपुर, चड़ौवा, बानेपुर, अजबनगर, देवीपुर, चंदहा, तिखड़िया समेत तमाम गांवों की बिजली गुल चल रही है। जबकि डुमरियाडीह बिजलीघर से चलने वाले बरई पारा, डल्लापुर, नौबस्ता, रामचेरापुर, मंझारा सहित करीब सौ गांवों की बत्ती अभी भी ठप है। अवर अभियंता राकेश उपाध्याय ने बताया कि आंधी, पानी और चक्रवात से 11 केवी लाइन जगह-जगह खंभों के टूट जाने के कारण क्षतिग्रस्त हो गई है, जिसे ठीक कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, करनैलगंज में बालपुर सहित आसपास के दर्जनों गांवों, धानेपुर, इटियाथोक व खरगूपुर के भी कई गांवों में 11 केवी लाइन के खंभे-तार जमीन पर आ जाने से इन गांवों की बिजली भी गुल चल रही है। जबकि मनकापुर में मसकनवा और घारीघाट के भी करीब दो दर्जन गांव तार-खंभे टूट जाने के चलते अंधेरे में हैं।


उपखंड अधिकारी गोंडा ग्रामीण संदीप तिवारी ने बताया कि आर्यनगर बिजलीघर की सप्लाई बहराइच इंड से चालू कर दी गई है। जबकि गोंडा इंड से इसकी बिजली भी देर शाम तक चालू होने की उम्मीद है। जबकि आंधी-पानी से ही शहर के  कुछ इलाकों की बिजली एबी केबल और 11 केवी व एलटी लाइन के जमीन पर टूट कर गिरे होने के कारण अब तक चालू नहीं हो पाई है। इसमें विष्णुपुरी के कुछ इलाके शामिल हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed