{"_id":"57c326944f1c1b8364d4f90c","slug":"300-bag-rice-caught-going-to-black-market","type":"story","status":"publish","title_hn":"कालाबाजारी को जा रहा 300 बोरा चावल पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कालाबाजारी को जा रहा 300 बोरा चावल पकड़ा
अमर उजाला/गोंडा
Updated Sun, 28 Aug 2016 11:29 PM IST
विज्ञापन
चावल
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कालाबाजारी में बिकने जा रहा सार्वजनिक वितरण प्रणाली में बंटने वाला 3.75 लाख रुपये का 300 बोरा सरकारी चावल पकड़ा गया है। सरकारी अनाज को नवाबगंज शाहपुर में सपा नेता राजिक उस्मानी के पिता खालिद उस्मानी के गोदाम पर बदल कर उसेेे फर्जी प्रपत्र पर दोबारा कालाबाजारी में बेचने के लिए गोंडा भेजा जा रहा था।
इसकी जानकारी मिलने पर डीएम के निर्देश पर पुलिस ने रात में चावल लदे ट्रक को पकड़ कर चालक समेत अनाज को कब्जे में लिया। खाद्य रसद विभाग के मार्केटिंग अफसर ने इस मामले में ट्रक मालिक, चालक व नवाबगंज के गोदाम मालिक खालिद उस्मानी के खिलाफ सरकारी अनाज की कालाबाजारी का मुकदमा दर्ज कराया है।
खाद्य रसद विभाग व नगर पुलिस के मुताबिक शनिवार को भारतीय खाद्य निगम के पीजी गोदाम से राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम योजना के तहत 300 बोरे में 149 क्विंटल 55 किलो 700 ग्राम चावल का उठान खाद्य रसद विभाग के पंडरीकृपाल ब्लॉक गोदाम के लिए किया गया था। इस अनाज को नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला रानी बाजार बडग़ांव निवासी बजरंग शर्मा के ट्रक से चालक राजकुमार लेकर गया था।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक ट्रक मालिक बजरंग शर्मा ने चालक को अनाज को पंडरीकृपाल के बजाय नवाबगंज मेंखालिद उस्मानी के गोदाम पर ले जाने को कहा। चावल लदा ट्रक जब देर शाम नवाबगंज ब्लॉक के शाहपुर निवासी खालिद उस्मानी के गोदाम पहुंचा। ट्रक पर लदे 50 किलो चावल भरे बोरे की सिलाई को तोड़कर उसमें और चावल मिलाकर 60 किलो प्रति बोरी चावल भर कर उसका स्वरूप बदल दिया गया।
यही नही एफसीआई गोदाम से खाद्य रसद विभाग के नाम दी गई स्लिप के स्थान पर पंडरी गोदाम को भेजी जाने वाली एक फर्जी स्लिप तैयार की। इस अनाज को अनाज माफिया के निर्देश पर ट्रक चालक बजरंग के घर के लिए रवाना किया गया।
इसे बाद में रानी बाजार के ही दो बड़े गल्ला माफिय के घर बेचा जाना था। लेकिन इसकी सूचना डीएम को मिल गई। डीएम के निर्देश पर सीओ सदर भरत लाल यादव व नगर कोतवाल ने चावल ले कर आ रहे ट्रक को शनिवार की रात में ही खोरहसा बाजार के पास पकड़ लिया।
पूछताछ में चालक ने पुलिस व खाद्य रसद विभाग के अधिकारियों के सामने सच उगल दिया। डीएम के निर्देश पर खाद्य रसद विभाग के जिला विपणन अधिकारी अजय विक्रम सिंह ने ट्रक चालक खरगूपुर थाना क्षेत्र के ग्राम नरायनपुर निवासी राज कुमार, ट्रक मालिक नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला रानीबाजार बडग़ांव निवासी बजरंग शर्मा व नवाबगंज थाना क्षेत्र के ग्राम शाहपुर निवासी सपा नेता राजिक उस्मानी के पिता व गोदाम मालिक खालिद उस्मानी के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत अनाज की कालाबाजारी का केस दर्ज कराया है।