फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   30 units of blood donation, talents honored

Gonda News: 30 यूनिट रक्तदान, प्रतिभाओं को मिला सम्मान

Thu, 11 Jan 2024 11:29 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Thu, 11 Jan 2024 11:29 PM IST
विज्ञापन
30 units of blood donation, talents honored
वजीरगंज (गोंडा)। क्षेत्र के डुमरियाडीह स्थित राजा देवी बख्श सिंह अवध राज सिंह महाविद्यालय में बृहस्पतिवार को संस्थापक स्व. वीरेंद्र बहादुर सिंह एडवोकेट की 10वीं पुण्यतिथि विभिन्न कार्यक्रमों के साथ मनाई गई। इस दौरान 30 यूनिट रक्तदान किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने कहा कि व्यक्तित्व के विकास में व्यक्ति को संपूर्ण प्रतिभा का धनी होने का प्रयास करना चाहिए। विकसित होते भारत की विद्यार्थी नींव हैं। विद्यार्थियों में असीम प्रतिभाएं हैं। कभी निराश नहीं होना है।
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि मगहर महंत विचार दास ने मानवता का संदेश दिया। आयोजन में लायंस क्लब गोंडा के तत्वावधान में रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ। महाविद्यालय के बीए, बीएससी व डीएलएड के टॉपर बच्चों को पुरस्कृत किया गया। छात्र गौरव पुरस्कार, वीरेंद्र बहादुर सिंह स्मृति प्रतियोगिता, अंतर विश्वविद्यालयीय फुटबाॅल प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले छात्र-छात्राओं, राज्य स्तरीय वालीबाल व खो-खो प्रतियोगिता में चयनित छात्रों व अंतरमहाविद्यालयीय नेटबाॅल प्रतियोगिता में विजेता व उपविजेता टीमों को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

महाविद्यालय के प्रबंधक रमेश प्रताप सिंह, सुशील कोहली, पूजा तिवारी, हिमांशु तिवारी, भूपेंद्र कुमार, अजय कुमार मीना, ललित कुमार, खुशबू तिवारी, राजू पासवान, नैंसी सिंह, देव सिंह, सहज राम, अजीत मिश्र, भोलू, विष्णु गुप्ता, प्रिया, माधुरी, पल्लवी, पूनम, उमेश कुमार, संजय कुमार, रश्मि तिवारी ने रक्तदान किया। प्रभारी एआरटीओ शैलेंद्र तिवारी ने भी विचार व्यक्त किए। पुण्यतिथि पर सीएमओ डाॅ. रश्मि वर्मा, डाॅ. पीयूष प्रताप सिंह, अतुल सिंह, अशोक सिंह, धर्मेंद्र सिंह, डाॅ. ओंकार नाथ पाठक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed