{"_id":"684331d85396b0308e0b9f74","slug":"30-thousand-rupees-looted-from-a-farmer-at-gunpoint-gonda-news-c-99-1-slko1029-127519-2025-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: किसान से असलहे के बल पर 30 हजार की लूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: किसान से असलहे के बल पर 30 हजार की लूट
Fri, 06 Jun 2025 11:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Fri, 06 Jun 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर। सादुल्लाहनगर के रामपुर अन्ना कस्बे में एक किसान से 30 हजार रुपये की छिनौती हो गई। दिन दहाड़े ही दो बाइक सवार ने इंडियन बैंक की शाखा के पास से किसान कल्लू को असलहा दिखाकर रुपये छीन लिए। शिकायत पर पुलिस पीड़ित को ही साथ लेकर दिन में जांच करती रही, लेकिन घटना पर पर्दा डाले रही। शाम को प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि सूचना मिली है, जांच की जा रही है।
घटना शुक्रवार की सुबह 11 बजे की है, अचलपुर घाट गांव के कल्लू घर बनवाने के लिए रुपये निकाल कर बैंक से बाहर निकले। वह साइकिल से थे, कल्लू के मुताबिक एक बाइक पर दो लोग सवार थे। वह उसकी साइकिल के साथ ही चल रहे थे। थोड़ी दूर जाने पर उन लोगों ने असलहा दिखाकर 30 हजार रुपये छीन लिए। बताया कि दो दिन बैंक बंद रहेगा, इसलिए शुक्रवार को रुपये निकाले थे। पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी, बैंक में पुलिस ने जांच भी की। पुलिस पीड़ित को अपने साथ लिए पूरा दिन घूमती रही। देरशाम तक तहरीर तक मिलने की बात से पुलिस बचती दिखी। (संवाद)