{"_id":"589379874f1c1bda10e803f3","slug":"29-form-were-sold-on-the-first-day-in-balrampur","type":"story","status":"publish","title_hn":"बलरामपुर में पहले दिन 29 परचों की हुई बिक्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलरामपुर में पहले दिन 29 परचों की हुई बिक्री
अमर उजाला ब्यूरो/बलरामपुर
Updated Thu, 02 Feb 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
जिले के चार विधानसभाओं में चुनाव के लिए गुरुवार को नामांकन प्रक्रिया शुरु हो गई। चारों विधानसभाओं में पहले दिन 29 परचों की बिक्री की गई। जिले में पहले दिन किसी भी उम्मीदवार ने नामांकन नहीं किया। कलेक्ट्रेट में स्थित नामांकन कक्षों की सुरक्षा में फोर्स दिन भर सतर्क रही।
तुलसीपुर विधानसभा क्षेत्र के रिटर्निंग आफीसर एसडीएम एसके त्रिपाठी ने गुरुवार को बताया कि पहले दिन सात परचों की ब्रिकी की गई है। सामान्य के लिए 10 हजार रुपये और अनुसचित जाति के लिए पांच हजार रुपये परचे का मूल्य निर्धारित किया गया है।
विधानसभा चुनाव प्रक्रिया के पहले दिन तुलसीपुर विधानसभा से किसी ने नामांकन नहीं किया है। सदर विधानसभा क्षेत्र के रिटर्निंग आफीसर एसडीएम जेपी सिंह ने बताया कि पहले दिन अनुसूचित जाति के लिए सुरक्षित सीट पर सात परचों की बिक्री की गई है।
विज्ञापन
पहले दिन सदर विधानसभा से किसी ने नामांकन नहीं किया है। उतरौला विधानसभा क्षेत्र के रिटर्निंग आफीसर एसडीएम राम बिलास ने बताया कि पहले दिन कुल 9 परचे बेचे गए हैं। पहले दिन किसी ने भी नामांकन नहीं किया है।
गैसड़ी विधानसभा क्षेत्र के रिटर्निंग आफीसर अपर एसडीएम किशोर गुप्ता ने बताया कि पहले दिन कुल छह परचों की ब्रिकी की गई है। पहले दिन किसी ने भी नामांकन नहीं किया है। डीएम राम विशाल मिश्र एवं पुलिस अधीक्षक एसपी उपाध्याय ने सभी नामांकन कक्षों का औचक निरीक्षण कर अफसरों एवं कर्मियों को कड़े निर्देश दिए।