फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   29 children suffering from measles

29 बच्चे खसरे की चपेट में

Thu, 28 Apr 2016 11:12 PM IST
अमर उजाला/गोंडा
अमर उजाला/गोंडा Updated Thu, 28 Apr 2016 11:12 PM IST
विज्ञापन
29 children suffering from measles
खसरे से पीड़ित बच्चे - फोटो : अमर उजाला
मनकापुर क्षेत्र के बुटहनी गांव में खसरे का प्रकोप है। गांव के 29 बच्चे इसकी चपेट में हैं। जिसमें से चार बच्चों का इलाज सीएचसी मनकापुर तो 24 नौनिहालोें का उपचार गांव में ही स्वास्थ्य टीम की तरफ से किया जा रहा है। जबकि सात साल की रोशनी को खून की उल्टी की शिकायत पर गुरुवार को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सीएचसी मनकापुर के अधीक्षक डॉ. केएन गुप्ता ने बताया कि बीमार बच्चों का हरसंभव उपचार स्वास्थ्य टीम की ओर से किया जा रहा है।
विज्ञापन


साल भर पहले मनकापुर के ही कटहर बुटहनी गांव में खसरा आठ बच्चों की जान ले चुका है। अब इसी से सटे वन टांगिया परिवारों के गांव बुटहनी में खसरा फैला है। गांव में खसरे से पहले इक्का-दुक्का बच्चे ही बीमार थे, जिसकी जानकारी स्वास्थ्य विभाग को समय पर नहीं मिली और इसका नतीजा यह हुआ कि बीमारी पूरे गांव में फैल गई।
विज्ञापन


मौजूदा वक्त खसरे से गांव में कुल 29 बच्चे बीमार हैं। जिसमें मोहम्मद उमर की पुत्री तैबुनिशा (9), सोनू (4) पुत्र फारुक व इस्लाम की पुत्री महेवनिशा (11) व पुत्र असलम (9) का इलाज सीएचसी मनकापुर में हो रहा है। जबकि मोहम्मद उमर की एक पुत्री रोशनी (7) को खून की उल्टी की शिकायत पर सीएचसी के डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। वहीं, गुरुवार को सीएचसी अधीक्षक डॉ. केएन गुप्त के नेतृत्व में गांव पहुंची डॉक्टरों की टीम ने यहां बीमार 24 बच्चों को दवाई दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव में जो बच्चे बीमार हैं, उसमें सलीम (8) पुत्र मुस्लिम, खुशबू (10) पुत्री मोहम्मद उमर, चांदनी (4) पुत्री उमर, शहनवाज (8) पुत्री रमजान, सलमान (9) पुत्र रमजान, काजल (7) पुत्री रामजनक, रहमान (3) पुत्र मोहम्मद फारुक, शबाना (7) पुत्री फारुक, शमी (6) पुत्र रफीक, अतीक (5) पुत्र रफीक, शकीना (3) पुत्री रफीक, मोहम्मदी (3) पुत्री अलीजान, शहनाज (डेढ़ साल) पुत्री मुस्लिम, निशा (3) पुत्री रामसिंह, आरती (डेढ़ साल) पुत्र जयसिंह, चांदनी (5) पुत्री लल्ला, रोशनी (7) पुत्री लल्ला, अंकित (10) पुत्र धनपाल, गुड़िया (12) पुत्री धनबाद, लालती देवी (17) पुत्री रामसेवक, प्रदीप (3) पुत्र फूलचंद्र, नंदिनी (5) पुत्री फूलचंद्र, प्रिंस (1) पुत्र रामकरन, असलम (9) पुत्र इस्लाम शामिल हैं।


सीएचसी मनकापुर के अधीक्षक डॉ. केएन गुप्ता ने बताया कि गुरुवार को स्वास्थ्य टीम ने गांव जाकर बीमार बच्चों को दवाई दी। साथ ही लोगों को बीमारी से सचेत रहने के लिए भी कहा है। पीड़ितोें का हरसंभव उपचार किया जा रहा है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed