फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   28 respiratory patients admitted in medical college, four died

Gonda News: मेडिकल कॉलेज में 28 सांस रोगी भर्ती, चार ने तोड़ा दम

Fri, 08 Dec 2023 11:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Fri, 08 Dec 2023 11:47 PM IST
विज्ञापन
28 respiratory patients admitted in medical college, four died
गोंडा के मेडिकल कॉलेज में भर्ती सांस रोगी याकूब अली को परामर्श देते चिकित्सक।
गोंडा। बारिश के बाद जिले में बढ़ी ठंड सांस व हृदय संबंधी रोगियों के लिए मुसिबत बन रही है। खासकर बुजुर्गों के लिए तो यह जानलेवा साबित हो रही है। मेडिकल कॉलेज के विभिन्न वार्डों में 28 सांस के रोगी भर्ती हैं। वहीं, शुक्रवार को भर्ती हृदयरोगी समेत चार सांस के मरीजों ने दम तोड़ दिया
विज्ञापन

पिछले दिनों हुई बारिश के बाद से पारा तेजी से लुढ़क रहा है। रात का तापमान आठ डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। ठंड के प्रकोप से बुजुर्ग, सांस रोगी व हृदय रोगियों की मुश्किलें बढ़ गईं हैं। देहात कोतवाली के परसापुर निवासी जयकला यादव (65) को हृदय संबंधी समस्या को लेकर भर्ती कराया गया था, शुक्रवार को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। कटरा बाजार के तिलका चांदी निवासी यमुना (70) को सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान उनकी भी शुक्रवार को मौत हो गई। इसी प्रकार छपिया के सरैया निवासी सांस रोगी गुलाबा (70) व इटियाथोक के हरैया निवासी रामलाल (45) ने भी इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं, मेडिकल कॉलेज के महिला व पुरुष वार्ड में 35 मरीज भर्ती हैं। जिसमें 18 मरीज सांस की समस्या से पीड़ित हैं। वहीं गैलरी व इमरजेंसी में 24 मरीजों में से 10 मरीज सांस की समस्या से पीड़ित हैं।
विज्ञापन


तीन वर्षों से हृदयरोग विशेषज्ञ की कुर्सी खाली

ठंड के मौसम में हृदय संबंधी बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं, लेकिन मेडिकल कॉलेज में पिछले तीन सालों से हृदयरोग विशेषज्ञ की कुर्सी खाली है। यहां आने वाले हृदय रोगियों को इमरजेंसी में प्राथमिक इलाज कर रेफर कर दिया जाता है। या परिजनों के अनुरोध पर भर्ती कर फिजीशियन से इलाज करवाया जाता है। हर रोज हृदय संबंधी बीमारी से करीब बीस मरीज मेडिकल कॉलेज आ रहे हैं। तीन साल पहले हृदयरोग विशेष डॉ. जीके सिंह के सेवानिवृत्त होने के बाद से अस्पताल में दिल के डॉक्टर की तैनाती नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन





गुनगुने पानी का सेवन करें बुजुर्ग

सर्दी में बुजुर्गों को अस्थमा, डायबिटीज, रक्तचाप, दिल व सांस से जुड़ीं परेशानियों का बढ़ना आम बात है। इनसे बचने के लिए बुजुर्गों को गुनगुने पानी का सेवन करना चाहिए। ठंड में घर से बाहर निकलकर सैर करने से परहेज करें।

घर में ही रहकर व्यायाम व योगासन करें। बाग-बगीचे में काम करें। ताजा व गर्म भोजन ही करें। रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए आंवला, संतरा, नींबू आदि का प्रयोग अधिक करें।
- डॉ. दीपक सिंह, ईएमओ मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed