फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Gonda police prepares the list of 2696 criminals.

गोंडा: 2696 चुनावी 'खलनायकों' पर कसा शिकंजा, जिलाधिकारी ने तैयार कराई गोपनीय रिपोर्ट

Sun, 04 Apr 2021 04:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोंडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोंडा Published by: लखनऊ ब्यूरो Updated Sun, 04 Apr 2021 04:44 PM IST
विज्ञापन
Gonda police prepares the list of 2696 criminals.
तरबगंज में पैदल मार्च करते डीएम मार्कंडेय शाही व एसपी संतोष कुमार मिश्रा। - फोटो : अमर उजाला

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में खलल डालने वालों पर शिकंजा कसने की कार्रवाई तेज हो गई है। प्रशासन ने गोपनीय रिपोर्ट तैयार कराई है और 2696 लोगों को चिन्हित किया गया है। इन लोगों की पूरी कुंडली तैयार हो गई है। जिलाधिकारी ने ऐसे लोगों को चुनावी खलनायक घोषित किया है। पुलिस अधीक्षक को सूची भेजकर शिकंजा कसने के निर्देश दिए हैं। ये चुनावी खलनायक पुलिस की निगरानी में रहेंगे।

विज्ञापन


पंचायत चुनाव के लिए जिलाधिकारी ने पूरे जिले में गोपनीय जांच कराई, जिसमें ऐसे लोगों की सूची तैयार किया है जो चुनाव में खलल डाल सकते हैं। उन्होंने ऐसे लोगों को अपने रडार पर ले लिया है। सबसे अधिक संदिग्ध तरबगंज तहसील में हैं और वहां विशेष सतर्कता बरती जाएगी। अभी से पूरे पंचायत चुनाव में तरबगंज तहसील प्रशासन के निशाने पर रहेगा। यहां कई बड़े सियासतदान के परिजन भी चुनावी मैदान में हैं, ऐसे में यहां विशेष सतर्कता बरती जा रही है।
विज्ञापन


डीएम मार्कंडेय शाही के पास गोपनीय आधार 2696 संदिग्ध व्यक्तियों की सूची पहुंची है। जिसमें सबसे ज्यादा उपद्रवी तहसील तरबगंज में चिन्हित हुए हैं। तरबगंज में 1156 लोगों को संदिग्ध व्यक्ति के रूप में चिन्हित किया गया है। इसी प्रकार अवैध शराब के कार्यों में संलिप्त व्यक्तियों का भी बायोडाटा जिलाधिकारी के पास पहुंच चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिलाधिकारी ने बताया कि तहसील तरबगंज में 134, मनकापुर में 119, सदर में 72 तथा तहसील करनैलगंज में 17 लोगों सहित 332 लोग जिला प्रशासन के रडार पर आ चुके हैं। उन्होंने बताया कि ऐसे सभी लोग जो चुनाव में खलल डालने की मंशा पाले हुए हैं, उनका बायोडाटा खुफिया सूचना के आधार पर एकत्र कर लिया गया है तथा पुलिस अधीक्षक को ऐसे सभी लोगों के खिलाफ एक्शन लेने को निर्देश दिये गए हैं।

प्रत्याशियों की सुविधा के लिए जिलाधिकारी ने कड़े कदम उठाए

पंचायत चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों की सुविधा के लिए जिलाधिकारी ने कड़े कदम उठाए हैं। समस्याओं का संज्ञान लेते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी मार्कंडेय शाही ने नामांकन के लिए जमानत राशि जमा करने के लिए बैंक शाखा तय कर दिए हैं।
बताया कि जमानत राशि व शासकीय चालान जमा करने के लिए तत्काल प्रभाव से नगर क्षेत्र गोंडा में भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य शाखा, कर्नलगंज तहसील में स्टेट बैंक की मुख्य शाखा, मनकापुर तहसील में स्टेट बैंक की मुख्य शाखा तथा तरबगंज में इलाहाबाद बैंक की शाखा तय किया गया है।

प्रत्याशी अपना ट्रेजरी चालान जमा कर सकते हैं। एलडीएम दशरथी बेहरा ने बताया कि रविवार को मनकापुर एसबीआई शाखा प्रत्याशियों की सुविधा के दृष्टिगत खुली रहेगी। इसके अलावा बैंकों में भीड़ न हो तथा प्रत्याशियों को असुविधा न हो इसके दृष्टिगत ट्रेजरी कार्यालय में पांच काउंटर तथा सभी ब्लाकों पर एक-एक काउंटर खुलवाकर 385(मनुअल) की रसीदें रखवाई जा रही है, जहां पर नगद भुगतान करके सिक्योरिटी जमा करने की रसीद ले सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed