{"_id":"6a21cdace86abff9650c2abc","slug":"2664-candidates-were-absent-gonda-news-c-100-1-gon1001-159697-2026-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: 2664 अभ्यर्थी रहे गैरहाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: 2664 अभ्यर्थी रहे गैरहाजिर
Fri, 05 Jun 2026 12:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Fri, 05 Jun 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
गोंडा। उत्तर प्रदेश शिक्षक सेवा चयन आयोग की ओर से आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (टीजीटी) परीक्षा बृहस्पतिवार को कड़ी सुरक्षा और निगरानी के बीच संपन्न हो गई। दूसरे दिन दोनों पालियों में कुल 6,114 अभ्यर्थियों की जगह 3,452 ने परीक्षा दी। 2,664 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।
पहली पाली की परीक्षा जिले के पांच केंद्रों पर हुई। इसमें पंजीकृत 2,281 अभ्यर्थियों में से 1,297 ने परीक्षा दी। 984 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में नौ केंद्रों पर परीक्षा हुई, इसमें 3,853 अभ्यर्थियों के सापेक्ष 2,155 अभ्यर्थी शामिल हुए। 1,680 अनुपस्थित रहे। परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। अभ्यर्थियों को मेटल डिटेक्टर से जांच और बायोमीट्रिक सत्यापन के बाद ही प्रवेश दिया गया।
केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों और उड़नदस्तों की भी निगरानी रही। भीषण गर्मी के बीच परीक्षा देने पहुंचे अभ्यर्थियों को कुछ केंद्रों पर असुविधाओं का सामना करना पड़ा। परीक्षार्थी सीमा ने बताया कि उनके कमरे में पंखे और कूलर की पर्याप्त व्यवस्था नहीं थी, जिससे परीक्षा के दौरान परेशानी हुई। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. रामचंद्र ने बताया कि परीक्षा शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई। कहीं से भी किसी प्रकार की गड़बड़ी या नकल की सूचना नहीं मिली।