{"_id":"67646845d6eca8c58902b233","slug":"2600-recovered-rs-15-crore-in-ots-and-got-registered-gonda-news-c-100-1-gon1002-129300-2024-12-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: ओटीएस में डेढ़ करोड़ वसूले 2600 ने कराया पंजीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: ओटीएस में डेढ़ करोड़ वसूले 2600 ने कराया पंजीकरण
Fri, 20 Dec 2024 12:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Fri, 20 Dec 2024 12:09 AM IST
विज्ञापन
गोंडा। एकमुश्त समाधान (ओटीएस) योजना उपभोक्ताओं को रास आ रही है। पिछले पांच दिनों में डेढ़ करोड़ रुपये बकाया बिजली बिल जमा कराया गया है। वहीं अब तक 2600 उपभोक्ताओं ने योजना में पंजीकरण करा लिया है।
विभागीय अभियंता ओटीएस स्कीम पर जोर दे रहे हैं। यह भी बता रहे हैं कि तीन चरणों में आयोजित इस योजना में पहले पंजीकरण कराने पर सरचार्ज में 100 फीसदी तक छूट का लाभ लिया जा सकता है।
बहराइच रोड पर कुष्ठ सेवा केंद्र के पास संचालित शिविर का बृहस्पतिवार को मुख्य अभियंता विद्युत एमपी सिंह व अधीक्षण अभियंता भविष्य कुमार सक्सेना ने निरीक्षण किया। उपभोक्ताओं की समस्याओं को सुना और कर्मियों को निस्तारण का निर्देश दिया।
विज्ञापन
जिले में 40 विद्युत उपकेंद्र संचालित हैं। उपकेंद्रों के साथ ही गांवों और मोहल्लों में सार्वजनिक स्थलों पर शिविर का आयोजन किया जा रहा है। उपभोक्ता आसानी से विद्युत संबंधी समस्याओं का निस्तारण करा रहे हैं। बीते पांच दिनों में 2600 से अधिक उपभोक्ताओं ने योजना के तहत पंजीकरण करा लिया है।
ऐसे उपभोक्ता अब चरणवार बिजली बिल जमा करके छुटकारा पा सकते हैं। वहीं अब तक करीब डेढ़ करोड़ रुपये शिविर के माध्यम से जमा कराए जा चुके हैं। बिजली विभाग के अभियंता शिविर का निरीक्षण कर खामियों को दुरुस्त करा रहे हैं। अधीक्षण अभियंता विद्युत भविष्य कुमार सक्सेना ने बताया कि प्रत्येक डिवीजन में तीन से चार कैंप लगाए जा रहे हैं।
यहां अभियंताओं के साथ कर्मियों की ड्यूटी लगाकर उपभोक्ताओं की विभिन्न समस्याओं को दूर कराया जा रहा है। उन्होंने का कि कैंप में आकर ज्यादा से ज्यादा लोग निस्तारण करा सकते हैं। ये योजना चरणबद्ध तरीके से चलेगी। प्रथम चरण 15 से 31 दिसंबर, द्वितीय चरण एक से 15 जनवरी व तृतीय चरण 16 से 31 जनवरी तक चलेगा।
घरेलू उपभोक्ता, दुकानदार, लघु व मध्यम उद्यमियों को योजना का लाभ मिलेगा। नियत तिथि के अंदर एक किलो वाट के घरेलू उपभोक्ताओं को पंजीकरण कराने पर सरचार्ज में 100 प्रतिशत की छूट मिलेगी। पहले चरण में ही 100 प्रतिशत का लाभ मिलेगा। द्वितीय चरण में 80 प्रतिशत और तृतीय चरण में 70 प्रतिशत सरचार्ज माफ किया जाएगा। पंजीकरण के समय बकाया राशि का 30 प्रतिशत जमा करना अनिवार्य है।