फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   2,582 schools are not recording children's online attendance

Gonda News: 2,582 स्कूलों में बच्चों की दर्ज नहीं हो रही ऑनलाइन हाजिरी

Thu, 30 Oct 2025 11:35 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Thu, 30 Oct 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
2,582 schools are not recording children's online attendance
गोंडा। बेसिक शिक्षा विभाग की सख्त निगरानी के बावजूद 2,582 विद्यालयों में विद्यार्थियों की ऑनलाइन हाजिरी दर्ज नहीं की गई है। 2,609 विद्यालयों के सापेक्ष सिर्फ 27 स्कूलों से ही ऑनलाइन हाजिरी दर्ज की जा रही है। बीएसए ने इसे गंभीरता से लेते हुए संबंधित शिक्षकों व विद्यालयों के विरुद्ध नवंबर माह से कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

बीएसए अतुल कुमार तिवारी ने बताया कि शासन की ओर से विद्यालयों में छात्र-छात्राओं की उपस्थिति की निगरानी के लिए ऑनलाइन हाजिरी प्रणाली लागू की गई है, ताकि शिक्षण कार्य की गुणवत्ता सुनिश्चित हो सके। इसके बावजूद बड़ी संख्या में विद्यालयों की ओर से हाजिरी अपडेट नहीं की जा रही है। इससे यह स्पष्ट है कि कई विद्यालयों में शिक्षक समय से उपस्थिति दर्ज नहीं कर रहे हैं या विद्यार्थियों की उपस्थिति पर्याप्त संख्या में नहीं हो रही है।
विज्ञापन

बीएसए कहा कि बार-बार चेतावनी देने के बावजूद सुधार न होने पर अब विभाग कठोर रुख अपनाएगा। नवंबर से ऐसे विद्यालयों की सूची तैयार कर संबंधित शिक्षकों के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। बीएसए ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे अपने-अपने ब्लॉक में विद्यालयों की ऑनलाइन उपस्थिति की नियमित निगरानी करें। साथ ही यह भी सुनिश्चित करें कि प्रत्येक विद्यालय सुबह आठ बजे तक हाजिरी पोर्टल पर छात्र-छात्राओं की उपस्थिति दर्ज करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed