फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   25 villages of Nawabganj and Karnailganj are in the grip of flood

Gonda News: नवाबगंज व करनैलगंज के 25 गांव बाढ़ की चपेट में

Tue, 02 Sep 2025 11:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Tue, 02 Sep 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
25 villages of Nawabganj and Karnailganj are in the grip of flood
बाढ़ प्रभावित साकीपुर में नाव से जाते लोग। - संवाद
विश्नोहरपुर/करनैलगंज। सरयू नदी खतरे के निशान से 30 सेंटीमीटर ऊपर पहुंच गई है। डिस्चार्ज बढ़ने के कारण एक-दो दिन में पानी और बढ़ने की आशंका है। उफनाई नदी का पानी करनैलगंज व नवाबगंज के 25 गांवों की तरफ तेजी से बढ़ रहा है। पानी कम होने पर प्रशासन ने नावें वापस ले ली थीं, लेकिन अब दोबारा प्रभावित गांवों में नावें भेजी जा रही हैं।
विज्ञापन

नदी में पानी बढ़ने से माझा क्षेत्र के लोगों की दुश्वारियां भी बढ़ गई हैं। माझा क्षेत्र में बढ़े जलस्तर के चलते लोग एक बार फिर पलायन के साथ ही मवेशियों के चारे की व्यवस्था में लगे हुए हैं। ब्योंदा माझा में 15, साकीपुर में तीन व दत्तनगर में सात नावें भेजी गई हैं। नदी का जलस्तर बढ़ने से ब्योंदा माझा के सभी 15 मजरों में पानी भरने लगा है। मजरों के संपर्क मार्ग जलमग्न हो गए हैं। ब्योंदा बाजार से माझा जाने वाली सड़क पर पानी भरने से नाव व स्टीमर से लोग आवागमन कर रहे हैं।
विज्ञापन

धान, गन्ना व हरे चारे की फसलें जलमग्न हो चुकी हैं। पहले से भरे पानी के चलते हरे चारे की फसलें कुछ गल गई हैं, कुछ सूख रही हैं। चारों तरफ से घिर चुके मजरों में मवेशियों के लिए लोग नाव से भूसा व हरा चारा लेकर जा रहे हैं। ब्योंदा माझा के जयराम यादव ने बताया कि नाव मिल गई है, लेकिन नाविक नहीं मिला। इससे परेशानी हो रही है। गांव के अनभिज्ञ लोग खुद किसी तरह से नाव चला रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

करनैलगंज तहसील के 10 गांव बाढ़ की चपेट में फिर से आ गए हैं। गांवों में लगातार पानी भर रहा है। ग्राम नकहरा के छंगू लाल पुरवा व विशंभर पुरवा में पानी भर गया है। ग्राम चंदापुर किटौली के नउवन पुरवा, खोदरियन पुरवा, मुखियन पुरवा, धुसवा, कुम्हारन पुरवा, विचला और पसका के गोडियनपुरवा व पासिनपुरवा में भी पानी भर गया है।
एसडीएम जितेंद्र गौतम का कहना है कि कुछ गांवों तक पानी पहुंचने की सूचना पर राजस्व टीम मौके पर भेजी गई है। लगातार निगरानी कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed