{"_id":"5f78ac3c8ebc3e9bf30414ee","slug":"25-including-president-and-general-secretary-took-oath-of-office-and-secrecy-gonda-news-lko543365422","type":"story","status":"publish","title_hn":"अध्यक्ष, महामंत्री समेत 25 ने ली पद एवं गोपिनियता की शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अध्यक्ष, महामंत्री समेत 25 ने ली पद एवं गोपिनियता की शपथ
विज्ञापन
गोंडा। जिला पंचायत टिनशेड में शनिवार को बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को एल्डर कमेटी के अध्यक्ष गोकरननाथ पांडेय ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष दीनानाथ त्रिपाठी व महामंत्री मनोज कुमार सिंह समेत 25 पदाधिकारियों को शपथ दिलाई।
शपथ ग्रहण में मुख्य अतिथि बार कौंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के सह अध्यक्ष प्रशांत सिंह अटल व बार कौंसिल ऑफ उप्र के सह अध्यक्ष जय नारायण पांडेय उपस्थित रहे। अतिथियों के सम्मान के क्रम में मुख्य अतिथियों समेत अन्य विशिष्ट अतिथियों को एल्डर कमेटी के अध्यक्ष गोकरननाथ पांडेय व सभी पदाधिकारियों ने बारी-बारी से माल्यार्पण किया तथा पुष्प-गुच्छ देकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि प्रशांत सिंह अटल ने कहा कि अधिवक्ताओं को बार कौंसिल की ओर से दी जाने वाली सभी सहायता राशि प्रदान की जायेगी। जय नारायण पांडेय ने कहा कि अधिवक्ताओं के हितों को देखते हुए योजनाएं लागू करने का प्रयास करेंगे तथा अधिवक्ता हितों की लड़ाई लड़ी जाएगी। पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पांडेय ने कहा कि पुलिस अधिवक्ताओं के साथ सामंजस्य बनाकर कार्य करेगी। बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष सुरेश चंद्र त्रिपाठी ने कहा कि पूर्ववर्ती सरकारों ने हर साल बार कौंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश को 40 करोड़ रुपये देती थी। जिसे पूरे प्रदेश में अधिवक्ता हितों के लिये खर्च किया जाता था, लेकिन प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद बार कौंसिल की सहायता राशि पर रोक लगा दी गयी है।
विज्ञापन
अपर आयुक्त केके सिंह, रमाकांत पांडेय, विंदेश्वरी प्रसाद दूबे, गोकरन नाथ पांडेय, अरविंद सिंह, समेत अन्य वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने सभा को संबोधित किया। कार्यक्रम में बार एसोसिएशन के महामंत्री मनोज सिंह, सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष वीरेंद्र त्रिपाठी, महामंत्री प्रदीप पांडेय, वरिष्ठतम उपाध्यक्ष संतोषी लाल त्रिपाठी, कनिष्ठ उपाध्यक्ष अनुपम शुक्ल माधव राज मिश्र, गोविंद शरण पांडेय आदि उपस्थित रहे।
कमिश्नर व डीएम के कार्यक्रमों का करेंगे बहिष्कार
अधिवक्ताओं के सपथ-ग्रहण समारोह में मंडलायुक्त व जिलाधिकारी के न पहुंचने पर बार एसोसिएशन अध्यक्ष दीनानाथ त्रिपाठी ने नाराजगी जताई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अध्यक्ष ने कहा कि कोरोना का सबसे अधिक डर बड़े अधिकारियों को है। अधिकारी जनता से दूरी बनाने का प्रयास कर रहे हैं। मंडलायुक्त व जिलाधिकारी को कार्यक्रम में बुलाया गया था लेकिन कार्यक्रम में न आकर उन्होंने अधिवक्ताओं की उपेक्षा की है। अब अधिवक्ताओं द्वारा भी किसी भी सरकारी कार्यक्रम में सहभागिता नहीं की जाएगी। बार एसोसिएशन अध्यक्ष मंडलायुक्त व जिलाधिकारी द्वारा आयोजित सरकारी कार्यक्रमों का बहिष्कार करेंगे।
अधिवक्ता सभ्य समाज का पथ-प्रदर्शक
बार एसोसिएशन के सपथ-ग्रहण कार्यक्रम में चिरंजीवी भगवान परशुराम चेतना पीठ के राष्ट्रीय सचिव संतोष तिवारी ने मुख्य अतिथि प्रशांत सिंह अटल को भगवान परशुराम की मूर्ति देकर सम्मानित किया। सभा को संबोधित करते हुए संतोष तिवारी ने कहा कि अधिवक्ता सभ्य समाज का पथ-प्रदर्शक होता है। पीड़ित और उपेक्षितों को न्याय दिलाने के लिए अधिवक्ता वर्ग सदैव तत्पर रहता है। बार एसोसिएशन की मजबूती समाज व अधिवक्ता हितों के लिये बहुत आवश्यक है।