{"_id":"6ac3e13d7c70e8081d0721a3","slug":"240-lakh-swindled-under-the-pretext-of-opening-a-fixed-deposit-gonda-news-c-100-1-slko1026-167344-2026-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: एफडी कराने का झांसा देकर 2.40 लाख ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: एफडी कराने का झांसा देकर 2.40 लाख ठगे
Mon, 05 Oct 2026 11:11 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Mon, 05 Oct 2026 11:11 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। एसबीआई की मुख्य शाखा के पास एक जालसाज ने एफडी कराने का झांसा देकर ग्रामीण से 2.40 लाख रुपये ठग लिए। आरोपी ने खाते में अधिक रकम होने पर कर कटने की बात कही और पांच लाख रुपये की एफडी कराने का झांसा देकर ग्रामीण से रकम ले ली। पीड़ित की तहरीर पर नगर कोतवाली पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
वजीरगंज के उदयपुर ग्रंट निवासी टीटू ने बताया कि वह तीन अक्तूबर को दोपहर एक बजे पासबुक लेकर एसबीआई की मुख्य शाखा में 10 हजार रुपये निकालने गए थे। बैंक के पास एक अज्ञात व्यक्ति ने उनसे बातचीत शुरू की। उसने खाते में अधिक रकम होने के कारण कर लगने की बात कही और पांच लाख रुपये की एफडी कराने का भरोसा दिया।
आरोपी की बातों में आकर टीटू ने खाते से 2.40 लाख रुपये निकलवा लिए। आरोपी ने रकम लेकर बचत खाते में जमा करने और एफडी कराने की बात कही। इसके बाद वह चला गया। काफी देर तक उसके नहीं लौटने पर टीटू ने तलाश की लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि बैंक परिसर और आसपास के सीसीटीवी कैमरों में आरोपी दिखाई दे रहा है। नगर कोतवाल विंदेश्वरी मणि त्रिपाठी ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। सीसीटीवी फुटेज खंगालकर आरोपी की पहचान और तलाश की जा रही है। (संवाद)