फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   24 people's households burnt down, 10 cattle died

Gonda News: 24 लोगों की गृहस्थी जली, 10 मवेशी मरे

Fri, 28 Mar 2025 11:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Fri, 28 Mar 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
24 people's households burnt down, 10 cattle died
नवाबगंज के कल्यानपुर में आग से जली बाइक। - संवाद - फोटो : संवाद
गोंडा। नवाबगंज के कल्यानपुर के जोखन सिंह पुरवा व नगवा के बाबा ज्ञानदास पुरवा, कटरा बाजार के कमालपुर और धानेपुर के मेहनौन बाजार में आग की लपटों ने जमकर तबाही मचाई। इस दौरान 24 घरों की गृहस्थी का सारा सामान जल गया। तीन बाइक, एक स्कूटी व कई साइकिलें जल गईं। 10 मवेशी जिंदा जल गए। दो महिलाएं और कई मवेशी झुलस गए, जिनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

नवाबगंज पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार दोपहर करीब 12:30 बजे तपती दोपहरी में कल्यानपुर के जोखन सिंह पुरवा निवासी बेचू के घर में अचानक आग लग गई। तेज हवा चलने से लपटों ने विकराल रूप धारण कर लिया। ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने के प्रयास किए। मगर लपटों ने गांव निवासी फुद्दन, पाली, ओमप्रकाश के साथ ही नगवा के बाबा ज्ञानदास पुरवा निवासी पन्ने लाल, पिंटू, छोटू, विजई, चैतू, मेघू, सुनील, अनिल के घर को चपेट में ले लिया। नवाबगंज थानाध्यक्ष अभय सिंह ने फायर कंट्रोल रूम में सूचना दी। करीब 25 मिनट में पहुंची मनकापुर फायर स्टेशन की टीम ने कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया। इस दौरान अनिल की दो बकरियां जिंदा जल गईं। सुनील व चैतू की बाइक और बेचू की स्कूटी जल गई। बकरियों को बचाते समय गीता देवी और कलावती झुलस गईं। उन्हें एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया। करीब एक दर्जन साइकिलें, दो सिलाई मशीन, अनाज, कपड़े समेत गृहस्थी का सारा सामान जल गया। हल्का लेखपाल ओमप्रकाश वर्मा ने बताया कि नुकसान का आकलन किया जा रहा है। थानाध्यक्ष अभय सिंह ने बताया कि आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन

कटरा बाजार के कमालपुर में बृहस्पतिवार रात 12 बजे आग लगने से 11 लोगों के घर व छप्पर जल गए। प्रधान प्रतिनिधि महेश गोस्वामी ने बताया कि गांव की कामिनी, सुनीता, रामबदल, रामप्रसाद, मोहनलाल, भगवान प्रसाद, बुधई और रामफेरे समेत 11 लोगों के फूस के घर पूरी तरह से जल गए। मोहनलाल की छह बकरियां व दो गोवंशीय पशु जिंदा जल गए। पीड़िता कामिनी ने बताया कि गृहस्थी के सामान के साथ ही बच्चों की कॉपी-किताबें व जेवर भी जल गए। न तो घर बचा और न ही कोई सामान। भगवान प्रसाद की बाइक भी जल गई। राजस्व निरीक्षक ईश्वर शरण तिवारी व हल्का लेखपाल श्वेता श्रीवास्तव ने बताया कि नुकसान का आकलन किया गया है। एसडीएम करनैलगंज भारत भार्गव ने गांव पहुंचकर लोगों को कंबल व तिरपाल उपलब्ध कराया। साथ ही राशन आदि उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया। धानेपुर में मेहनौन बाजार रहने वाली मीणा देवी के छप्पर के घर में शुक्रवार सुबह 11 बजे अज्ञात कारणों से आग लग गई। प्रधान प्रतिनिधि रामू सिंह ने बताया कि छप्पर दो हिस्से में था। एक तरफ घरेलू सामान और दूसरी तरफ चारा मशीन व अन्य सामान रखा था। ग्रामीणों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। मगर तब तक गृहस्थी का सारा सामान, अनाज, चारा मशीन, भूसा आदि जल गया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

एचटी लाइन का तार टूटा, गेहूं की फसल जली
पसका (गोंडा)। त्यौरासी में राजकीय नलकूप के पास एचटी लाइन का तार टूटकर गिरने से किसान ननकऊ सिंह की गेहूं की फसल जल गई। हल्का लेखपाल विजय कुमार ने बताया कि नुकसान का आकलन कर तहसील प्रशासन को रिपोर्ट भेज दी गई है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed