फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   24 children suffering from measles

24 बच्चे खसरे की चपेट में

Tue, 19 Apr 2016 11:00 PM IST
अमर उजाला/गोंडा
अमर उजाला/गोंडा Updated Tue, 19 Apr 2016 11:00 PM IST
विज्ञापन
24 children suffering from measles
खसरा
 धानेपुर थाना क्षेत्र के पूरे पंडित वृंदावन गांव के मजरा सोनपुर में 24 बच्चे खसरे की चपेट में हैं, लेकिन सूचना के बावजूद स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी अब तक गांव में नहीं पहुंचे। इस लापरवाही से अभिभावक पीड़ित बच्चों का इलाज झोलाछाप चिकित्सकों के यहां कराने को मजबूर हैं। गांव के कृष्ण नरायन वर्मा ने मंगलवार को सीएमओ से इसकी शिकायत करते हुए गांव में जल्द से जल्द स्वास्थ्य विभाग की टीम भेजने की मांग की है।
विज्ञापन


धानेपुर थाना क्षेत्र के पूरे पंडित वृंदावन गांव के मजरा सोनपुर में पिछले एक पखवारे से खसरा फैला हुआ है। गांव का रवि (3) पुत्र उत्तम कुमार, सनी (7) पुत्र रामबरन, अमन (3) पुत्र जनार्दन, शुभम (3) पुत्र लल्लू, व छोटू (6) पुत्र कल्लू समेत करीब 24 बच्चे खसरे से पीड़ित हैं।
विज्ञापन


ग्रामीणों का कहना है कि इस बीमारी की सूचना कई बार गांव की एएनएम स्नेहलता व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इटियाथोक के चिकित्सक को दी गई, लेकिन स्वास्थ्य विभाग का कोई भी कर्मचारी अभी तक गांव तक नहीं पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग की इस लापरवाही के चलते पीड़ित बच्चों के अभिभावक अपने नौनिहालों का इलाज झोलाछाप डॉक्टरों के यहां कराने को मजबूर हैं।

मंगलवार को गांव के कृष्ण नरायन वर्मा ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को शिकायती पत्र देकर गांव में जल्द से जल्द स्वास्थ्य विभाग की टीम भेजने की मांग की है। वहीं, सीएमओ डॉ. अमर सिंह कुशवाहा ने सीएचसी धानेपुर टीम को गांव में जाकर तत्काल प्रिवेंटिव कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed