{"_id":"589b530d4f1c1b7e0b379ad1","slug":"24-candidates-filed-the-nomination-including-the-former-minister","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व मंत्री समेत 24 प्रत्याशियों ने किया नामाकंन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व मंत्री समेत 24 प्रत्याशियों ने किया नामाकंन
अमर उजाला ब्यूरो/गोंडा
Updated Wed, 08 Feb 2017 10:49 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधान सभा चुनाव के लिए शुरू हुए नामांकन के छठवें दिन बुधवार को दो महिला समेत कुल 16 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया। मनकापुर सुरक्षित सीट से भाजपा के कद्दावर नेता व पूर्व मंत्री रमापति शास्त्री समेत सात सीटों के लिए बुधवार को अन्य उम्मीदवारों ने पर्चा भरा।
भाजपा से टिकट न पाने पर बागी हुए महेश नरायन तिवारी ने शिवसेना से नामांकन किया है। गुरुवार को भाजपा से पूर्व विधायक अजय प्रताप सिंह लल्ला, सपा से पूर्व मंत्री योगेश प्रताप सिंह, कैसरगंज सांसद बृजभूषण शरण सिंह के पुत्र प्रतीक भूषण शरण सिंह तथा कृषिमंत्री विनोद कुमार उर्फ पंडित सिंह के भजीजे सूरज सिंह सहित अन्य दावेदार नामांकन करेंगे।
कलेक्ट्रेट परिसर में बने नामांकन स्थल पर बुधवार को मेहनौन विधान सभा सीट से अपना दल की उम्मीदवार प्रतिभा सिंह, कांग्रेस से कुतुबुद्दीन खां, निर्दल उम्मीदवार ओम प्रकाश ने पर्चा भरा । इन उम्मीदवारों ने मेहनौन विधान सभा क्षेत्र के आरओ/बंदोबस्त अधिकारी आरबी सिंह के समक्ष अपना नामांकन पत्र प्रस्तुत किया।
विज्ञापन
गोंडा सदर विधान सभा सीट से जनक्रांति पार्टी से धर्मवीर आर्य व शिवसेना उम्मीदवार महेश नारायन तिवारी ने पर्चा भरा। इन उम्मीदवारों ने गोंडा सदर की रिटर्निंग/एसडीएम सदर आईएएस अर्चना वर्मा के समक्ष अपना नामांकन पत्र प्रस्तुत किया।
कटरा विधान सभा सीट से निर्दल उम्मीदवार राम फेर उर्फ चूंटी और पटेश्वर सिंह ने आरओ उमेश चन्द उपाध्याय के समक्ष अपना नामांकन पत्र प्रस्तुत किया। करनैलगंज विधान सभा सीट से चार लोगों ने पर्चा भरा।
करनैलगंज के आरओ हरिशंकर लाल शुक्ल के समक्ष भाकपा माले से प्रेम कुमार और निर्दल के रूप में राजेश कुमार, कृष्ण कुमार, चन्द्र भान ने अपना नामांकन पत्र प्रस्तुत किया। तरबगंज विधान सभा सीट से आरओ राम सजीवन मौर्या के समक्ष केवल एक उम्मीदवार महाक्रान्ति दल के दिग्विजय पाण्डेय ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।
मनकापुर सुरक्षित सीट से पूर्व मंत्री भाजपा उम्मीदवार रमापति शास्त्री, कांग्रेस उम्मीदवार कमला सिसौदिया, जन अधिकार पार्टी से प्रवीण कुमार राव ने आरओ पप्पू गुप्ता के समक्ष अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।
इसके अलावा गौरा विधान सभा सीट से निर्दल उम्मीदवार गिरीश कुमार पाण्डेय ने आरओ नन्हें लाल के कोर्ट पर अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। अभी कई क्षेत्र से कई दलों के बड़े उम्मीदवारों की ओर से नामांकन नहीं किया गया है। इस पर लोगों की निगाहें टिकी हैं। गुरुवार को नामांकन करने वालों के लिए आखिरी मौका है।