फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   2,300 youth will become self-employed by joining the Chief Minister's Entrepreneur Campaign

Gonda News: मुख्यमंत्री उद्यमी अभियान से जुड़कर स्वरोजगार करेंगे 2,300 युवा

Sun, 26 Apr 2026 11:29 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sun, 26 Apr 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
2,300 youth will become self-employed by joining the Chief Minister's Entrepreneur Campaign
गोंडा। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी अभियान से आठवीं पास बेरोजगार युवक व युवतियां जुड़कर स्वरोजगार शुरू कर पाएंगे। इसके लिए उन्हें बैंकों से पांच लाख रुपये तक चार साल के लिए ब्याज मुक्त ऋण दिया जाएगा। शासन स्तर से वित्तीय वर्ष 2026-27 का लक्ष्य जारी कर दिया गया है। उद्योग विभाग की ओर से इच्छुक बेरोजगार युवक व युवतियों से आवेदन मांगा गया है। आवेदन पत्रों की जांच करके बैंकों के स्तर से जरूरी प्रक्रिया पूरी करके लोन दिया जाएगा।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री युवा फेलो शुभम शुक्ल व उमेश द्विवेदी ने बताया कि योजना के तहत पिछले वित्तीय वर्ष में 2,253 युवाओं ने लोन लेकर निर्माण, सेवा आदि क्षेत्रों में काम शुरू किया है। इस वित्तीय वर्ष के लिए 2,300 युवाओं को योजना से जोड़ने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके लिए योग्यता आठवीं पास व आयु सीमा 21 से 40 वर्ष निर्धारित की गई है। बेरोजगार युवक व युवतियों को ही योजना का लाभ दिया जाएगा। कोई भी पात्र अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन करके योजना का लाभ ले सकेगा। योजना के तहत पांच लाख रुपये तक बैंक लोन लिया जा सकेगा। चार वर्ष तक ब्याज नहीं देना होगा। साथ ही एकमुश्त 10 प्रतिशत अनुदान दिया जाएगा। उद्योग उपायुक्त बाबूराम ने बताया कि लक्ष्य आवंटित होने के बाद आवेदन मांगे गए हैं। कोई भी पात्र अभ्यर्थी योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन करके स्वरोजगार शुरू कर सकता है।
विज्ञापन

इन दस्तावेजों की होगी जरूरत



मुख्यमंत्री युवा उद्यमी अभियान के तहत मानक निर्धारित किए गए हैं। आवेदन के लिए आधार, पैन, निवास, जाति, न्यूनतम आठवीं पास की मार्कशीट, पासबुक, फोटो, प्रोजेक्ट रिपोर्ट और कोटेशन आदि की जरूरत होगी। किसी भी लोकवाणी व साइबर कैफे से ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed