फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   230 arrested on suspicion of disturbances in elections

चुनाव में खलल की आशंका में 230 गिरफ्तार

Tue, 11 Jan 2022 11:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jan 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
230 arrested on suspicion of disturbances in elections
गोंडा। विधानसभा चुनाव में खलल डालने वालों की धरपकड़ के लिए पुलिस ने 24 घंटे तक अभियान चलाया। इस दौरान 230 संदिग्ध लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्र ने पुलिस लाइन में पत्रकारों के सामने गिरफ्तार किये गए लोगों को पेश किया। उन्होंने कहा कि अभी तो यह शुरुआत है, अभियान जारी रहेगा। उन्होंने जिले के दबंगों को चेताया है कि वे जिला छोड़ दें, नहीं तो गिरफ्तारी होगी। कहा कि चुनाव में किसी तरह का खलल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि असामाजिक तत्वों व वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी करने एवं अवैध शस्त्रों की बरामदगी के साथ ही अवैध शराब बनाने, बिक्री व परिवहन के खिलाफ व्यापक पैमाने पर अभियान चलाया गया। इसमें पुलिस ने 230 लोगों को अलग-अलग मामलों में गिरफ्तार किया। गिरफ्तार लोगों में करनैलगंज का एक पूर्व प्रधान भी शामिल है।
विज्ञापन

इसके साथ ही अवैध शराब के मामले में 25 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 373 लीटर अवैध शराब व शराब बनाने के उपकरण बरामद किये गए। चार हजार लीटर लहन बरामद कर नष्ट किया गया। अभियान में चार लोगों को अवैध शस्त्र के साथ और पांच वांछित आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है। अन्य निरोधात्मक कार्रवाई में 196 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अभियान में थानों की पुलिस ने गिरफ्तारी में तेजी दिखाई है। कोतवाली नगर से 35, देहात से 12, इटियाथोक से 17, करनैलगंज से 13, परसपुर से 9, कटराबाजार से 12, वजीरगंज से 5, नवाबगंज से 15, छपिया से 23, खोड़ारे से 14, धानेपुर से 13, उमरीबेगमगंज से 8, कौड़िया से 12, तरबगंज से 11, खरगूपुर से 8, मनकापुर से 12 व मोतीगंज से 11 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अभियान में 402 चाकू, 373 लीटर अवैध शराब, 204 शराब भट्ठी व सौ नशे की गोली बरामद की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed