{"_id":"6898dc591dfc36aac80877f5","slug":"22-trains-will-be-cancelled-on-18th-and-19th-gonda-news-c-100-1-slko1028-142163-2025-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: 18 व 19 को 22 ट्रेनें रहेंगी निरस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: 18 व 19 को 22 ट्रेनें रहेंगी निरस्त
Sun, 10 Aug 2025 11:22 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Sun, 10 Aug 2025 11:22 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। गोरखपुर-गोंडा रेलखंड पर स्थित गोविंद नगर-बभनान रेलवे स्टेशन (24.64 किलोमीटर) के बीच रेलवे प्रशासन ऑटोमेटिक सिग्नलिंग कार्य कराएगा। इसके लिए 19 अगस्त तक 22 ट्रेनों को रद्द किया गया है। निरस्त होने वाली ट्रेनों में इंटरसिटी, मेमू व पैसेंजर ट्रेनें शामिल हैं। इनमें से 18 ट्रेनें गोंडा होकर जाती हैं।
पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि पांचवें चरण में गोंडा से गोरखपुर रेलखंड पर गोविंद नगर से बभनान स्टेशन के बीच 19 अगस्त तक कार्य को पूरा कर लिया जाएगा। इसके चलते 11 जोड़ी ट्रेनों को निरस्त किया गया है। भटनी एवं अयोध्या धाम से 18 एवं 19 अगस्त को चलने वाली (65115/65116) भटनी-अयोध्या धाम-भटनी वाया मनकापुर मेमू निरस्त रहेगी। गोरखपुर से 18 व 19 अगस्त को चलने वाली गोरखपुर-गोंडा पैसेंजर ट्रेन (55093) निरस्त रहेगी। गोंडा से 18 एवं 19 को चलने वाली गोंडा-सीतापुर सिटी पैसेंजर ट्रेन (55091) निरस्त रहेगी। गोरखपुर एवं लखनऊ जंक्शन से 19 अगस्त को चलने वाली गोरखपुर-लखनऊ जंक्शन-गोरखपुर व इंटरसिटी एक्सप्रेस (15031/15032) निरस्त रहेगी। (संवाद)