{"_id":"6a0215ac5e57b6c40b0f713f","slug":"22-children-suffering-from-cleft-lip-and-palate-will-undergo-surgery-gonda-news-c-100-1-brp1002-158076-2026-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: कटे होंठ व तालू की समस्या से ग्रसित 22 बच्चों का होगा ऑपरेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: कटे होंठ व तालू की समस्या से ग्रसित 22 बच्चों का होगा ऑपरेशन
Mon, 11 May 2026 11:15 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Mon, 11 May 2026 11:15 PM IST
विज्ञापन
मनकापुर सीएचसी में आयोजित किया गया पंजीकरण शिविर। स्रोत: विभाग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मनकापुर। जन्मजात कटे होंठ और कटे तालू की समस्या से पीड़ित बच्चों के निशुल्क इलाज के लिए जिले में पंजीकरण शिविरों का आयोजन शुरू हो गया है। सोमवार को सीएचसी मनकापुर में आयोजित शिविर में 22 मरीजों को ऑपरेशन के लिए चिह्नित किया गया।
सीएचसी मनकापुर के अधीक्षक डॉ. एसएन सिंह ने बताया कि 11 से 15 मई तक जिले के विभिन्न सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों व डीईआईसी सेंटर जिला महिला चिकित्सालय में पंजीकरण शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। चिह्नित मरीजों का निशुल्क ऑपरेशन और संपूर्ण इलाज लखनऊ स्थित हेल्थ सिटी ट्रॉमा सेंटर एवं सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि डॉ. वैभव खन्ना और डॉ. आदर्श कुमार के सहयोग से संचालित स्माइल ट्रेन प्रोजेक्ट के माध्यम से बच्चों की मुस्कान और आत्मविश्वास लौटाने का प्रयास किया जा रहा है।
एसीएमओ डॉ. सीके वर्मा ने बताया कि 12 मई को सीएचसी तरबगंज में नवाबगंज, वजीरगंज, बेलसर और तरबगंज ब्लॉक के मरीजों के लिए शिविर लगाया जाएगा। 13 मई को करनैलगंज सीएचसी में करनैलगंज, हलधरमऊ, कटरा बाजार और परसपुर ब्लॉक के मरीजों का पंजीकरण होगा। 14 और 15 मई को डीईआईसी सेंटर जिला महिला चिकित्सालय में जिलेभर के मरीजों का पंजीकरण किया जाएगा।
विज्ञापन
अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि यदि उनके आसपास कटे होंठ या कटे तालू से पीड़ित बच्चे हों तो उन्हें शिविर में पंजीकरण कराने के लिए भेजें। अधिक जानकारी के लिए स्माइल ट्रेन प्रोजेक्ट के प्रोजेक्ट अवेयरनेस असिस्टेंट नीरज शर्मा के मोबाइल नंबर 9565437056 और 9454159999 पर संपर्क किया जा सकता है।