फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   गेंहू खरीद में 700 क्विंटल की धांधली, डीएम ने सीज किया गोदाम

गेंहू खरीद में 700 क्विंटल की धांधली, डीएम ने सीज किया गोदाम

Sun, 01 Jul 2018 10:32 PM IST
Updated Sun, 01 Jul 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
गेंहू खरीद में 700 क्विंटल की धांधली, डीएम ने सीज किया गोदाम
डीएम के छापे में गायब मिला 700 क्विंटल अनाज
विज्ञापन


गोंडा। गेहूं खरीद में धांधली की शिकायत पर शनिवार देर रात जिलाधिकारी ने धानेपुर के माधवगंज स्थित साधन सहकारी समिति के गोदाम पर छापा मारा।

स्टाक के मिलान पर यहां 700 क्विंटल गेहूं कम मिला। इसके बाद डीएम ने गोदाम को सीज करा दिया। साथ ही डीएम ने गोदाम प्रभारी से सारे दस्तावेज तलब किए हैं।

गोंडा उतरौला मार्ग पर बालिका इंटर कालेज धानेपुर के निकट स्थित साधन सहकारी समिति माधवगंज के गोदाम पर गेहूं खरीद में धांधली की शिकायत मिलने पर शनिवार देर रात डीएम ने छापा मारा।
विज्ञापन


इस छापेमारी में खरीद के सापेक्ष गेहूं का स्टाक 700 क्विंटल कम मिला है। डीएम के निर्देश पर उपजिलाधिकारी ने गोदाम को सीज कर दिया है और समिति के सचिव से गेहूं खरीद के अभिलेख तलब किया है। इस छापेमारी से एक बार फिर अनाज माफिया मे खलबली मच गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस केंद्र पर किसानों से गेंहू की खरीद की जानी थी। लेकिन समिति पर तैनात सचिव दिवाकर तिवारी की मनमानी से किसानों को इस केंद्र का लाभ नहीं मिल पाया। धनराशि आवंटन का अभाव बताकर सचिव किसानों को टालता रहा।

जिससे निराश होकर किसानों को अपनी उपज बिचौलियों के हाथ सस्ती दरों पर बेचनी पड़ी। बाद में अपने कुछ चहेते लोगों का गेंहू खरीद लिया और खरीद के लक्ष्य को पूरा दिखा दिया।

इतना ही नहीं कागजों में खरीद के लक्ष्य को पूरा दिखाने के बाद धनराशि का आवंटन भी सचिव के बैंक खाते में हो गया। अब उसी धनराशि से अनाज की कालाबाजारी करने वाले लोगों से गेंहू खरीद की जा रही थी और स्टाक को पूरा दिखाने का खेल रचा जा रहा था।

इस धांधली की सूचना मिलने पर शनिवार की देर रात जिलाधिकारी कैप्टन प्रभांशु कुमार श्रीवास्तव ने उपजिलाधिकारी सदर के साथ साधन सहकारी समिति के गोदाम पर छापा मारा।

अफसरों के पहुंचते ही गोदाम पर मौजूद अनाज माफिया मौके से भाग निकले। छापेमारी की सूचना पर एसओ धानेपुर अतुल चतुर्वेदी भी पुलिस फोर्स के साथ गोदाम पर पहुंचे।

अनाज माफिया की तलाश मे डीएम के निर्देश पर पुलिस ने गोदाम के बगल स्थित एक गांव मे भी छापा मारा। इस दौरान गोदाम पर मौजूद श्रमिक व चौकीदार गायब हो गए। बाद में डीएम की मौजूदगी में गोदाम का ताला तोड़ा गया।

करीब एक घंटे तक डीएम ने गोदाम की तलाशी ली और खरीदे गए गेंहू के स्टाक का मिलान कराया। इस कार्रवाई में करीब 700 क्विंटल गेंहू का स्टाक कम मिलने की बात कही जा रही है।


डीएम के निर्देश पर उपजिलाधिकारी ने गोदाम को सीज कर दिया है। गोदाम पर पुलिस तैनात कर दी गई है। एसडीएम ने बताया कि गेंहू खरीद का स्टाक कम मिला है। सचिव से खरीद से संबंधित अभिलेख तलब किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed