फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   जाट समाज के साथ हो रहा अन्याय: यशपाल मलिक

जाट समाज के साथ हो रहा अन्याय: यशपाल मलिक

Mon, 25 Jun 2018 01:52 AM IST
Updated Mon, 25 Jun 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
जाट समाज के साथ हो रहा अन्याय: यशपाल मलिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोंडा (अलीगढ़)।
विज्ञापन


क्षेत्र के भ्यामल खेड़ा मंदिर प्रांगण में अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति के सम्मेलन में पहुंचे राष्ट्रीय अध्यक्ष यशपाल मलिक ने कहा कि आरक्षण न मिलने से जाट समाज के बच्चे प्रतिभावान होते हुए भी सरकारी नौकरियों से वंचित हैं। कहा कि 16 अगस्त से हरियाणा में किसी भी मंत्री को पब्लिक मीटिंग नहीं करने दी जाएगी। साथ ही कहा कि आरक्षण मिलने तक उत्तर प्रदेश और हरियाणा के प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में जाट समाज की बैठक जारी रहेंगी।

रविवार को यहां सम्मेलन में यशपाल मलिक ने कहा कि जाट समाज के नेता अपना उल्लू सीधा करने के लिए बिरादरी का इस्तेमाल कर रहे हैं। बिरादरी के उत्थान के लिए कुछ नहीं किया। जोर दिया कि जाट समाज एकता बनाए और दुश्मन को पहचाने।
विज्ञापन


क्षेत्रवाद पनपा तो संगठन कमजोर होगा। फूट डाल-डाल कर ही हरियाणा में जाट व बगैर जाट की लड़ाई करा दी। उन्होंने घोषणा की समाज के प्रतिभावान बच्चों के लिए नि:शुल्क कोचिंग सेंटर की स्थापना हर जिले में की जाएगी। प्रतिभावान बच्चों को नौकरी दिलाने का हर संभव प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सम्मेलन में वक्ताओं ने एक स्वर में मांग उठाई कि हरियाणा में जाट आरक्षण की मांग को लेकर किए गए आंदोलन के दौरान जाट समाज के लोगों पर दर्ज मुकदमेे पूरी तरह वापस लिए जाएं। सम्मेलन की अध्यक्षता मास्टर केवल सिंह व संचालन भूदेव सिंह ने किया।


सभा में चौधरी बलबीर सिंह प्रदेश अध्यक्ष संगठन, प्रोफेसर यशपाल सोलंकी सदस्य राष्ट्रीय कार्यकारिणी, डॉ महिपाल सिंह, चौधरी अजीत सिंह, चौधरी नत्थी सिंह सांसद प्रतिनिधि, राजवीर सिंह, वीरेंद्र सिंह, उदयवीर सिंह, राजवीर सिंह, जगतवीर सिंह सिरोही, जगबीर सिंह, सत्यवीर सिंह सत्तो जिला अध्यक्ष, जगतवीर सिंह, होशियार सिंह, बीएस अहलावत, हरपाल सिंह भारतीय राष्ट्रीय अध्यक्ष मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed