फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   212 school made up board exam center

212 स्कूल बने यूपी बोर्ड परीक्षा केंद्र

Fri, 04 Nov 2016 11:44 PM IST
अमर उजाला/गोंडा
अमर उजाला/गोंडा Updated Fri, 04 Nov 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
212 school made up board exam center
portmore school
हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की वर्ष 2017 में होने वाली बोर्ड परीक्षाओं के लिए इस बार 212 विद्यालयों को बोर्ड परीक्षा केंद्र बनाया गया है। जिला विद्यालय निरीक्षक ने शुक्रवार को इन स्कूलों की सूची जारी कर दी है। पिछले वर्ष परीक्षा केंद्र बनाए गए 17 स्कूलों को इस बार अयोग्य घोषित कर दिया गया है, जिससे यह विद्यालय इस वर्ष परीक्षा केंद्र नहीं बन सकेंगे। 
विज्ञापन


पिछले वर्ष बोर्ड परीक्षा के दौरान जिले के 229 विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया गया था। इनमें कई विद्यालय ऐसे थे, जिनमें बुनियादी सुविधाओं का अभाव था , लेकिन इसके बावजूद इन स्कूलों को परीक्षा केंद्र बना दिया गया था।
विज्ञापन


इस गड़बड़ी को रोकने के लिए जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने वर्ष 2017 की बोर्ड परीक्षा के लिए परीक्षा केंद्र बनाए जाने से पहले इन स्कूलों की जांच के निर्देश दिए थे। डीएम के निर्देश पर जिला स्तरीय अधिकारियों की टीम ने पिछले सप्ताह परीक्षा केंद्र बनाए जाने वाले स्कूलों की जांच की तो इनमें 17 स्कूल मानक के विपरीत पाए गए। इन स्कूलों में बाउंड्रीवाल, बैठने की व्यवस्था, शौचालय समेत अन्य बुनियादी सुविधाओं का अभाव मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारियों ने अपनी जांच रिपोर्ट डीएम को सौंपी थी। इस रिपोर्ट के बाद जिलाधिकारी ने मानक के विपरीत पाए गए स्कूलों को परीक्षा केंद्र की सूची से हटाने के निर्देश जिला विद्यालय निरीक्षक को दिए थे।

डीएम के निर्देश पर इन स्कूलों को परीक्षा केंद्रों की सूची से हटा दिया गया है। इन स्कूलों को हटाने के बाद जिला विद्यालय निरीक्षक राम खेलावन वर्मा ने परीक्षा केंद्र बनाए जाने वाले विद्यालयों की सूची जारी कर दी। डीआईओएस के मुताबिक जिले के 212 स्कूलों को बोर्ड परीक्षा केंद्र बनाया गया है। 

 

वहीं,  वित्तविहीन शिक्षक महासभा के जिलाध्यक्ष रमेश मिश्रा ने बोर्ड परीक्षा केंद्र बनाने के लिए जांच करने वाले अधिकारियों की जांच रिपोर्ट पर सवाल खड़ा किया है। जिलाध्यक्ष का कहना है कि पिछले वर्ष भी मानकों की जांच के बाद ही स्कूलों को परीक्षा केंद्र बनाया गया था, लेकिन इस वर्ष उन्हीं स्कूलों को मानक विहीन बताकर अयोग्य बता दिया गया। उन्होंने जिलाधिकारी से इन स्कूलों की फिर से जांच कराने की मांग की है। 
 



इनसेट
अयोग्य घोषित किए गए विद्यालय
1-ज्योति विद्या मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, जेल रोड
2-देवी सिंह स्मारक बालिका इंटर कॉलेज, चेतपुर
3-बलभद्र सिंह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, भदवा सोमवंशी
4-मधु इंटर कॉलेज, चौरी चौराहा
5-दयानंद शिक्षण संस्थान, मंगुरा बाजार
6-मारवाड़ इंटर कॉलेज, गोंडा
7-कृष्णा उच्च्तर माध्यमिक विद्यालय, केशवपुर पहड़वा
8-राजा भगौती प्रसाद स्मा. बालिका इंटर कॉलेज, पिपरा चौबे
9-संत कबीर इंटर कॉलेज, परसदा
10-आरएसजी इंटर कॉलेज,शंकर नगर झिलाही
11-चंदन सिंह स्मारक इंटर कालेज,चंदापुर
12-समता इंटर कॉलेज, उमरीबेगमगंज
13-सरदार पटेल इंटर कॉलेज, बिनोहनी
14-सरस्वती इंटर कॉलेज, इटियाथोक
15-जनता इंटर कॉलेज, पतिजिया बुजुर्ग
16-जनता इंटर कॉलेज, बभनान
17-फूल देवी इंटर कॉलेज, पकड़ी बाजार तरबगंज।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed