फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   2100 metric tons of urea reached in the district

जिले में पहुंची 2100 मीट्रिक टन यूरिया

Sun, 23 Aug 2020 10:00 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2020 10:00 PM IST
विज्ञापन
2100 metric tons of urea reached in the district
गोंडा। जिला कृषि अधिकारी जेपी यादव ने बताया कि जनपद में यूरिया की पर्याप्त खेप आ चुकी है। जिले की 80 सोसाइटियों पर 1300 हजार मीट्रिक टन व प्राइवेट दुकानों पर 800 मीट्रिक टन यूरिया पंहुचाई जा चुकी है। उन्होंने बताया कि यूरिया का ठीक ढंग से वितरण कराने के लिए सभी सोसाइटियों पर कृषि विभाग के एक-एक कर्मी की ड्यूटी भी लगाई गई है।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि इफको और कृभकों की 1300 मीट्रिक टन यूरिया व शक्तिमान कम्पनी की 700 मीट्रिक टन यूरिया जनपद में प्राप्त हो चुकी है जिसे सोसाइटियों पर भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि अगले एक दो दिन में यूरिया पर्याप्त खेप जिले को प्राप्त हो जाएगी तथा शीघ्र ही यूरिया की किल्लत समाप्त हो जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि यूरिया निर्धारित मूल्य 266.50 रुपये की दर से पीओएस मशीन के माध्यम से ही बिक्री की जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि कोई सोसाइटी या दुकानदार ओवर रेटिंग या बिना पीओएस मशीन के बिक्री करता हुआ पाया जाएगा तो उसके विरुद्ध उर्वरक नियंत्रण अधिनियम व आवश्यक वस्तु अधिनियिम की सुसंगत धारओं में तहत एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। उन्होंने किसान बंधुओं से अपील भी की है कि वे धैर्य बनाए रखें और बेवजह खाद डंप न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed