फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   21 more buses leave for Prayagraj

Gonda News: 21 और बसें प्रयागराज रवाना

Tue, 14 Jan 2025 11:31 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Tue, 14 Jan 2025 11:31 PM IST
विज्ञापन
21 more buses leave for Prayagraj
गोंडा। मकर संक्रांति पर स्नान दान के लिए देवीपाटन मंडल के चारों जिलों से पांच हजार से अधिक श्रद्धालु महाकुंभ रवाना हुए हैं। श्रद्धालुओं के लिए मंगलवार को 21 और बसें बढ़ाई गई हैं। इससे पहले सोमवार देर रात तक देवीपाटन क्षेत्र से 20 बसें प्रयागराज रवाना की गई थीं। इनमें गोंडा डिपो की 11, बहराइच की चार, बलरामपुर की तीन व रुपईडीहा डिपो की दो बसें शामिल हैं। प्रयागराज के बेली कछार में देवीपाटन के श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ गई है। उन्हें लाने के लिए समय पर बसें नहीं मिल रही हैं। इसके मद्देनजर परिवहन निगम प्रशासन ने सोमवार को भेजी गईं 20 बसों के साथ ही मंगलवार को गोंडा से 12, बहराइच से चार, बलरामपुर से तीन और रुपईडीहा से दो बसें रवाना की हैं। जो श्रद्धालुओं को उनके गंतव्य तक पहुंचाएंगी। क्षेत्रीय प्रबंधक देवीपाटन अरविंद कुमार ने बताया कि सोमवार की अपेक्षा मंगलवार को प्रयागराज जाने वाले श्रद्धालुओं की संख्या कम रही। बसों को 20-25 सवारी मिलने पर ही प्रयागराज रवाना कर दिया गया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed