फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   2077 people got treatment in health fair

Gonda News: आरोग्य मेले में 2077 काे मिला उपचार

Mon, 19 Feb 2024 12:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Mon, 19 Feb 2024 12:19 AM IST
विज्ञापन
2077 people got treatment in health fair
गोंडा। स्थानीय स्तर पर मरीजों को जांच व उपचार की सुविधा मुहैया कराने के लिए रविवार को जिले के 52 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

जिसमें 837 पुरुष, 799 महिलाओं व 447 बच्चों काे उपचार कर दवाएं दी गईं। विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं का स्टॉल लगाकर लाभार्थियों का पंजीकरण कराया गया।
डॉक्टर ने मरीजों काे उपचार के दौरान बदलते मौसम में सावधानी बरतने व समय पर दवाएं लेने का सुझाव दिया। अधिकांश मरीज मौसमजनित बीमारी से पीड़ित रहे।
मसकनवा सहयोगी के अनुसार, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में जन आरोग्य मेले में दोपहर तीन बजे तक 31 मरीजों का उपचार कर दवाओं का वितरण किया गया। मेले में आए मरीजों की ब्लड जांच की गई। पांच लाभार्थियों का गोल्डन कार्ड बनाया गया।
विज्ञापन

वजीरगंज सहयोगी के अनुसार, पीएचसी पिपरी पर रविवार को कुल 35 मरीजों का उपचार हुआ। जिनमें बुखार के आठ मरीज रहे। चार गर्भवती महिलाओं की जांच हुई।
इस अवसर पर चिकित्साधिकारी डाॅ.नेहा तिवारी, डाॅ. नीना खुराना, एचके तिवारी व एएनएम अनिला देवी मौजूद रहे। पीएचसी डुमरियाडीह में कुल 33 मरीजों को उपचार मिला। जिनमें तीन गर्भवती महिलाओं की जांच की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed