फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   20541 candidates will give TET at 28 centers

28 केंद्रों पर 20541 अभ्यर्थी देंगे टीईटी की परीक्षा

Sat, 27 Nov 2021 10:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 27 Nov 2021 10:45 PM IST
विज्ञापन
20541 candidates will give TET at 28 centers
गोंडा। शिक्षक बनने के लिए पात्रता परीक्षा रविवार को 28 केंद्रों पर होगी। दो पालियों में होने वाली परीक्षा में 20541 परीक्षार्थियों की परीक्षा होनी है।
विज्ञापन

पहली पाली में प्राथमिक स्तर की टीईटी में 12678 व दूसरी पाली में जूनियर हाईस्कूल स्तर के 7863 परीक्षार्थी शामिल होंगे। पहली बार परीक्षा केंद्रों पर लाइव सीसीटीवी के माध्यम से नजर रखी जाएगी।
विज्ञापन

परीक्षा की राज्य स्तर से लगातार मॉनिटरिंग की जाएगी। परीक्षा केंद्र के अंदर मोबाइल फोन तथा अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण पर पूर्णतया प्रतिबंध रहेगा। केवल केंद्र व्यवस्थापक और स्टैटिक मजिस्ट्रेट बिना कैमरे का कीपैड वाला ही फोन ले जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

लेकिन प्रश्नपत्र एवं ओएमआर पत्रक बंडल खोलने के दौरान किसी प्रकार का इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, कैमरा फोन आदि नहीं रहेगा। सोशल मीडिया के माध्यम से भ्रामक सूचना प्रसारित करने अथवा नकल का प्रयास करने वालों के विरुद्ध साइबर अपराध नियंत्रण कानून के सुसंगत प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जाएगी।
शिक्षक पात्रता परीक्षा 2021 को नकलमुक्त बनाने के लिए विशेष तैयारी की गई है। पहली बार परीक्षा केंद्रों पर लाइव सीसीटीवी सर्विलांस की व्यवस्था की गई है। इसके जरिये केंद्र की हर गतिविधि पर नजर रखी जाएगी।

टीईटी परीक्षा के दौरान कड़ी सख्ती रहेगी। केंद्रों के आसपास के फोटो कापी की दुकानें बंद रहेंगे। इसके अलावा केंद्र के आसपास अनाधिकृत लोगों का प्रवेश रूका रहेगा। नकल के सभी तरीकों पर प्रशासन की नजर है। कक्षा कक्षों के भीतर भी सख्ती रहेगी और लाइव निगरानी होगी। जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि परीक्षा की शुचिता और पवित्रता से खिलवाड़ नहीं होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed